न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी रणबीर की 'संजू', पहले दिन की कमाई ने तोडा सलमान की इस फिल्म का रिकॉर्ड

'संजू' फिल्म के साथ एक बार फिर से रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Jun 2018 2:14:59

साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी रणबीर की 'संजू', पहले दिन की कमाई ने तोडा सलमान की इस फिल्म का रिकॉर्ड

'संजू' फिल्म के साथ एक बार फिर से रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री ली है। फिल्म को क्रिटिक्स, दर्शक और बॉलीवुड स्टार्स खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को मिल रही जबरदस्त तारीफ के बाद पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है जिससे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई। इस फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले दिन के कलेक्शन से यह साफ हो गया है कि फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

ड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक 'संजू' ने पहले दिन 34.75 करोड़ कमा लिए हैं। तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'रेस 3' ने पहले दिन 29.17 करोड़ की कमाई की थी।

'संजू' फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है जो उनका सुपरहिट फॉर्मूला साबित हो गया। फिल्म समीक्षकों ने 'संजू' फिल्म को लोगों को सीट से बांधे रखने वाली इमोशनल और पॉवरफुल फिल्म करार दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है।

रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी ऐसे में इस फिल्म से उनके करियर को नई उड़ान मिल सकती है। रणबीर कपूर ने 5 साल पहले आई 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बीच आई फिल्में 'बॉम्बे वेलवेट' और 'जग्गा जासूस' बुरी तरह पिट गई थी।

'संजू' फिल्म से रणबीर कपूर के अलावा अलावा दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और परेश रावल मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। 'संजू' से पहले राजकुमार हिरानी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं जिसमें 3 ईडियट्स, पीके, मुन्नाभाई एमबीबीएस शामिल हैं।

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक