बॉलीवुड में गत वर्ष से लगातार ऐसे समाचार प्राप्त हो रहे हैं जो कुछ दुखदायी हैं। इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स को कैंसर से जूझना पड रहा है। गत वर्ष इरफान खान को कैंसर हुआ था जो अभी तक ब्रिटेन में अपना इलाज करवा रहे हैं। इसके बाद समाचार मिले कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर का शिकार हुई हैं जो हाल ही में न्यूयार्क से अपना इलाज करवा कर वापस मुंबई लौटी हैं।
गत सितम्बर माह में अभिनेता ऋषि कपूर भी अचानक से अपने इलाज के लिए न्यूयार्क चले गए। वहाँ से नीतू कपूर ने पिछले दिनों अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था जिससे संकेत मिला कि ऋषि कपूर को कैंसर हैं। और अब समाचार आ रहे हैं कि अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता जो स्वयं भी अभिनेता, निर्माता निर्देशक हैं को कैंसर हैं। इस बात का खुलासा उनके बेटे ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये किया है।














