न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को पाक में मिली प्रदर्शन की मंजूरी, कुछ दृश्यों पर चली कैंची

भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन के रुकावट का काम करने वाले पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने भारत की विवादास्पद और चर्चित फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के पाक में प्रदर्शन की मंजूरी दी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 Jan 2019 12:04:07

‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को पाक में मिली प्रदर्शन की मंजूरी, कुछ दृश्यों पर चली कैंची

भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन के रुकावट का काम करने वाले पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने भारत की विवादास्पद और चर्चित फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के पाक में प्रदर्शन की मंजूरी दी है। गत शुक्रवार को भारत में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म का निर्माण कभी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की इसी नाम की किताब के ऊपर किया गया है।

पाकिस्तान के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने मंगलवार को आगामी फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को मामूली कट्स के साथ पाकिस्तान में प्रदर्शित करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह फिल्म 18 जनवरी को पाकिस्तान में रिलीज होगी। सीबीएफसी के प्रमुख डेनियल गिलानी ने सोशल मीडिया को बताया, ‘मामूली कटौती के साथ फिल्म रिलीज को मंजूरी मिल गई है।’ विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं।

bollywood,pakistan,the accidental prime minister,censor board

यह पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू की एक किताब पर आधारित है। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता जयंतीलाल गडा पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। गडा ने पाकिस्तान सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म के पाकिस्तान में प्रदर्शित होने की सूचना के बाद मीडिया से कहा, ‘पेन स्टूडियो यह घोषणा करते हुए खुश है कि हमारी राजनीतिक फिल्म, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को पाकिस्तान से हरी झंडी मिल गई है। पाकिस्तानी फिल्म-दर्शक इसका आनंद लेंगे। मैं हमेशा से इमरान का प्रशंसक रहा हूं क्योंकि वे बहादुर क्रिकेटर हैं और अब मैं एक प्रधानमंत्री के रूप में भी उनका सम्मान करता हूं। मैं पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमारी फिल्म को मंजूरी दे दी।’

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से तगड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। अब तक जहाँ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 24 करोड़ के लगभग कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है, वहीं दूसरी ओर ‘उरी’ 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में कामयाब हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम