न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी नहीं यूलिया ही होंगी ‘राधा क्यों गौरी, मैं क्यों काला’ का हिस्सा

हमने यूलिया को साइन किया है और वे ही फिल्म में लीड रोल प्ले करेंगी। हम इसकी शूटिंग अगले महीने यूरोप में शुरू करेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 4:59:12

सोनाक्षी नहीं यूलिया ही होंगी ‘राधा क्यों गौरी, मैं क्यों काला’ का हिस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में अहम् किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। इसके साथ-साथ सोनाक्षी इन दिनों सलमान खान के साथ ‘दबंग 3’ की शूटिंग भी कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा इसके बाद एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म से सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी। फिल्म के एक पोस्टर में भी वह नजर आई थीं। लेकिन अब लगता है मेकर्स ने यूलिया वंतूर का आइडिया ड्रॉप करके सोनाक्षी सिन्हा को इस फिल्म में लेने पर विचार किया है। सोनाक्षी सिन्हा को लेकर इस फिल्म के बारे में आ रहे समाचारों को अब ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ के निर्देशक प्रेम सोनी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। प्रेम सोनी ने कहा है, ‘यह सरासर झूठी खबर है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हमने यूलिया को साइन किया है और वे ही फिल्म में लीड रोल प्ले करेंगी। हम इसकी शूटिंग अगले महीने यूरोप में शुरू करेंगे। हमने सोनाक्षी को न तो अप्रोच किया है और ना ही करने वाले हैं। यूलिया ही इस फिल्म से डेब्यू करेंगी। भविष्य में कभी किसी और फिल्म पर सोनाक्षी संग काम करने का मौका मिलेगा तो हम जरूर करेंगे।’ गौरतलब है कि इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल भी अहम रोल में होंगे।

sonakshi sinha,iulia vantur,film radha kyu gori,mai kyu kala,Salman Khan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

पहले आई रिपोट्र्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा से संपर्क किया गया है। इस फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, जी हां, मेकर्स इस फिल्म में सोनाक्षी को लेने के लिए उत्सुक हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म में सोनाक्षी यूलिया की जगह ले लेंगी। हालांकि अभी इस बारें में कोई औपचारिकताएं नहीं हुई है। फिलहाल सोनाक्षी को इस फि़ल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई है और जिसे सुनकर उन्होंने ऐसे ही हामी भर दी है। लेकिन उन्होंने अभी तक इस फि़ल्म के लिए कोई पेपरवर्क नहीं किया है। यह फि़ल्म काफी समय से बनाई जा रही थी, लेकिन कुछ इश्यू के चलते यह अस्तित्व में नहीं आ पाई।

मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया था। लेकिन इसके बाद यह फिल्म विवादों में घिर गई। कास्टिंग डायरेक्टर विक्की सिदाना पर शोषण के आरोप लगने के बाद उन्हें फिल्म बाहर कर दिया। इसके अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा पर भी कुछ महीने पहले धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगा था। इतने विवादों के बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम