नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर' पर सरकार ने लिया सख्त कदम, सभी प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश
नोरा फतेही के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया। Ministry of Information and Broadcasting ने CBFC को निर्देश दिए हैं कि यह गाना सभी डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।
Posts by : Jhanvi Gupta |
Updated on: Tue, 17 Mar 2026 6:31:40
बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म KD: The Devil के इस गाने में नोरा फतेही और Sanjay Dutt नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके रिलीज होते ही यह चर्चा और आलोचना का केंद्र बन गया। बढ़ते विरोध के बीच मामला अब Ministry of Information and Broadcasting तक पहुंच चुका है, जिसके बाद सरकार ने सेंसर बोर्ड को इस गाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इस पूरे विवाद की शुरुआत All India Cine Workers Association की आपत्ति से हुई। संगठन ने गाने की सामग्री पर सवाल उठाते हुए इसे अश्लील और आपत्तिजनक बताया। उनका कहना है कि गाने के बोल और दृश्य दोहरे अर्थ (डबल मीनिंग) को बढ़ावा देते हैं, जो खासकर युवा दर्शकों के लिए गलत संदेश दे सकते हैं। इसी को लेकर AICWA ने केंद्र सरकार और संबंधित विभागों से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की।