न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन

सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको किडनी की समस्या थी। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 1:17:22

सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन

सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको किडनी की समस्या थी। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। संगीत जगत के लिए ये बुरी खबर है। आदित्य के जाने से पौडवाल परिवार के लिए ये मुश्किल की घड़ी है।

साल 2020 हर तरह से बुरा साबित हो रहा है। कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तक इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान और सुशांत सिंह राजपूत सहित कई लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। इसके अलावा एक के बाद एक सेलेब्स और दिग्गज पर्सनालिटीज का रुखसत होना भी लोगों को निराश कर दे रहा है। अब इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में ही निधन हो गया है। इस बात की जानकारी सिंगर-म्यूजीशियन शकर महादेवन ने दी।

सिंगर-कम्पोजर शंकर महादेवन ने फेसबुक पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए लिखा- 'यह खबर सुनकर दिल टूट गया। हमारे प्यारे आदित्य पौडवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुझे अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। क्या गजब के संगीतकार और नेक इंसान था वो। दो दिन पहले ही मैंने एक गाना गाया था जिसकी प्रोग्रामिंग उन्होंने बहुत खूबसूरती से की थी। अब अचनाक इस खबर के आने से दिल एकदम टूट गया है। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं भाई, तुम्हारी याद आएगी।'

बता दें कि पौडवाल परिवार की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आदित्य म्यूजिशन थे। उनका नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में 'लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स' में दर्ज है। आदित्य ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल के साथ भजन भी गाए हैं।

70 के दशक से फिल्मों में सक्रिय अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल की बात करें तो वे 70 के दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। 1973 से वे इंडस्ट्री में गाने गा रही हैं। उन्हें भक्ति सॉन्ग्स गाने के लिए भी जाना जाता है। उनके कई सारे एल्बम्स सुपरहिट रहे हैं। बॉलीवुड में भी वे अभिमान, लहू के दो रंग, अमर दीप, एक दूजे के लिए, रंग बिरंगी, सौतन, नगीना, संसार, इंसाफ, तेजा, आवरगी, स्वर्ग, दिल, आशिकी, बेटा, मेला, रिश्ते, जूली, जमीर और कलयुग जैसी फिल्मों में गाने गा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव