न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख, सलमान, करण और आमिर समेत 38 प्रोडक्शन हाउस और संस्थाओं ने न्यूज चैनल्स पर किया मुक़दमा

बॉलीवुड ने मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 7:23:35

शाहरुख, सलमान, करण और आमिर समेत 38 प्रोडक्शन हाउस और संस्थाओं ने न्यूज चैनल्स पर किया मुक़दमा

बॉलीवुड ने मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है। बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री की छवि बिगाड़ने को लेकर 38 फ़िल्म कम्पनियों और संस्थाओं ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक वाद दायर किया है, जिसमें बॉलीवुड को लेकर गैरज़िम्मेदाराना, अपमानजनक और बदनाम करने वाली बयानबाज़ी और मीडिया ट्रायल्स करने से कुछ मीडिया हाउसेज़ और टीवी जर्नलिस्ट्स को रोकने की अपील की गयी है। याचिका में अपील की गई है कि चैनल रिपब्लिक टीवी, इसके पत्रकार अर्नब गोस्वामी, प्रदीप भंडारी, चैनल टाइम्स नाउ, इसके पत्रकार राहुल शिवशंकर और नविका कुमार को बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग रोकने के निर्देश दिए जाएं। वाद दायर करने वालों में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन की कम्पनियों समेत कई बड़े प्रोडक्शन हाउसेज शामिल हैं।

याचिकाकर्ताओं में ये 4 एसोसिएशन

- द प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ़ इंडिया
- द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन
- द फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल
- स्क्रीन-राइटर्स एसोसिएशन

और ये 34 प्रोडक्शन हाउस शामिल


- यशराज फिल्म्स
- धर्मा प्रोडक्शंस
- आमिर खान प्रोडक्शंस
- सलमान खान वेंचर्स
- सोहेल खान प्रोडक्शंस
- रोहित शेट्टी पिक्चर्स
- रेड चिलीज एंटरटेनमेंट
- रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट
- राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स
- नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट
- कबीर खान फिल्म्स
- अजय देवगन फिल्म्स
- केप ऑफ गुड फिल्म्स
- अरबाज खान प्रोडक्शंस
- आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस
- अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क
- एक्सेल एंटरटेनमेंट
- विनोद चोपड़ा फिल्म्स
- विशाल भारद्वाज फिल्म्स
- रॉय-कपूर प्रोडक्शंस
- एड-लैब्स फिल्म्स
- आंदोलन फिल्म्स
- बीएसके नेटवर्क एंड एंटरटेनमेंट
- क्लीन स्लेट फिल्म्स
- एमी एंटरटेनमेंट एंड मोशन पिक्चर्स
- फिल्म-क्राफ्ट प्रोडक्शंस
- होप प्रोडक्शंस
- लव फिल्म्स
- मैकगुफिन पिक्चर्स
- वन इंडिया स्टोरीज
- आर एस एंटरटेनमेंट
- रियल लाइफ प्रोडक्शंस
- सिखया एंटरटेनमेंट
- टाइगर बेबी डिजिटल

सुशांत की मौत के बाद से निशाने पर है बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े लोगों पर पर्सनल अटैक हो रहे हैं। बॉलीवुड के लिए गंध, चरसियों का गढ़, समाज का मैल जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता हो रहा है। इतना ही नहीं, 'यह बॉलीवुड है, जहां गंदगी को साफ करने की जरूरत है' या फिर 'बॉलीवुड के केंद्र में इतनी गंध है, जिसे दूर करने के लिए अरब की पूरी परफ्यूम भी यूज हो तो कुछ नहीं होगा' जैसी अपमानजनक उपमाओं का इस्तेमाल भी चैनलों द्वारा किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका