न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेढ दशक बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहा है ‘त्रिदेव’ का निर्देशक, क्या मिलेगी कामयाबी

लम्बे समय से भारत से दूर रह रहे बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक राजीव राय 15 साल बाद फिर से निर्देशन के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 5:57:03

डेढ दशक बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहा है ‘त्रिदेव’ का निर्देशक, क्या मिलेगी कामयाबी

लम्बे समय से भारत से दूर रह रहे बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक राजीव राय 15 साल बाद फिर से निर्देशन के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। वर्ष 2004 में उन्होंने अपनी अन्तिम निर्देशित फिल्म ‘असम्भव’ दी थी, जिसमें अर्जुन रामपाल ने केन्द्रीय भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की असफलता के बाद वे अण्डरवल्र्ड की धमकियों और उन पर हुए आक्रमण के बाद देश छोडक़र चले गए थे। लेकिन अब राजीव राय ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है कि वे बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं।

सुप्रसिद्ध फिल्म वितरक और निर्माता गुलराय राय के बेटे राजीव राय की पिछली फिल्म ‘असंभव’ 15 साल पहले रिलीज हुई थी जिसमें लीड रोल में अर्जुन रामपाल और नसीरुद्दीन शाह थे। अब एक बार फिर राजीव राय एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वर्ष 1985 में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, टीना मुनीम और नूतन के अभिनय से सजी ‘युद्ध’ के जरिये निर्देशकीय पारी की शुरूआत करने वाले राजीव रॉय ने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर त्रिदेव, गुप्त, विश्वात्मा, मोहरा, प्यार इश्क और मोहब्बत नामक फिल्में दी हैं। हालांकि साल 1997 में राजीव राय पर अंडरवल्र्ड ने जानलेवा हमला किया था तो वह कुछ सालों के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए। इसके बाद साल 2004 में राजीव की फिल्म ‘असंभव’ रिलीज हुई थी।

राजीव ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में मीडिया को बताया है कि, ‘मैं इस फिल्म पर 1 साल से अधिक समय से काम कर रहा हूं। यह मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी स्क्रिप्ट है।’ हालांकि राजीव ने फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बताया है लेकिन उन्होंने यह जरूर माना कि यह एक एक्शन थ्रिलर होगी। अभी इस फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है।

बॉलीवुड के गलियारों में इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि सितंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। ऐसी भी खबर है कि यह फिल्म राजीव की 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गुप्त’ का सीक्वल हो सकती है। हालांकि स्वयं राजीव राय ने इस बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि उनकी फिल्म बिलकुल नई कहानी पर बनेगी और यह ‘गुप्त’ का सीक्वल नहीं होगी। फिलहाल चर्चाएं राजीव राय की हो रही हैं। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए सितारों का चयन अभी नहीं किया है।

राजीव राय फिल्मों में वापसी कर रहे हैं, उनका स्वागत है। लेकिन क्या वे वर्तमान समय के अनुरूप अपनी फिल्मों को बना सकेंगे, क्योंकि पुराने निर्देशकों की फिल्मों को दर्शक पसन्द नहीं कर रहे हैं। आजकल कंटेंट आधारित फिल्मों का दौर है, जबकि राजीव राय ने अपने करियर में सिर्फ एक्शन फिल्मों को बनाया है, जिनका आजकल मार्केट नहीं के बराबर है। ऐसे में उनकी एक्शन थ्रिलर बनने वाली फिल्म कैसी होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम