रणवीर सिंह को ‘बैंड बाजा बारात’ के जरिये बॉलीवुड में अपने बैनर से लांच करने वाले आदित्य चोपड़ा एक बार फिर उन्हें अपने बैनर की फिल्म में ले रहे हैं। अपने निर्देशन में रणवीर सिंह को बेफिक्रे में निर्देशित कर चुके आदित्य इस बार उनके साथ एक और विश्व सुन्दरी मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में लांच करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह वर्तमान समय के सुपर सितारे हैं जिनके साथ कोई भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करना चाहेगा। ऐसे में यदि आदित्य चोपड़ा जैसे दिग्गज का साथ मिले तो उसकी तकदीर चमकती ही नजर आएगी। सुनने में आया है कि इस फिल्म को रणवीर की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात निर्देशित करने वाले मनीष शर्मा निर्देशित करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि रणवीर इन दिनों बेहद व्यस्त हैं। वे इन दिनों धर्मशाला में कबीर खान की अगली फिल्म ‘83’ के लिए वर्ष 1983 की टीम इंडिया के सदस्यों के साथ क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आगामी 10 अप्रैल से यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी। यह कपिल देव की बॉयोपिक के रूप में पेश की जा रही है जिनके नेतृत्व में भारत ने पहला विश्व कप क्रिकेट के मैदान में जीता था। ‘83’ की शूटिंग पूरी करने के बाद रणवीर सिंह करण जौहर की मुगल काल पर आधारित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ ही करीना कपूर खान नजर आएंगी।
Shorts see more
पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके
read more
- पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
- साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
- हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
ताजा खबरें
View Moreकेतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपीलईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चाबिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतनबिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिलचेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखीभाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनीबारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगाराम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचलडोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावाअक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाईअमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायलराम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेशजुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम