न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मर्द को दर्द. . .मैं फिल्म उद्योग में बाहर से आया व्यक्ति हूँ: अभिमन्यु दसानी

फिल्म उद्योग को ‘मैंने प्यार किया’ सरीखी कल्ट प्रेम कहानी देने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री के पुत्र अभिमन्यु दासानी की पहली फिल्म ‘मर्द को दर्द नही होता’ शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 12 Mar 2019 10:45:34

मर्द को दर्द. . .मैं फिल्म उद्योग में बाहर से आया व्यक्ति हूँ: अभिमन्यु दसानी

फिल्म उद्योग को ‘मैंने प्यार किया’ सरीखी कल्ट प्रेम कहानी देने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री के पुत्र अभिमन्यु दासानी की पहली फिल्म ‘मर्द को दर्द नही होता’ शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही है। अभिमन्यु दासानी इन दिनों अपनी इस फिल्म का प्रमोशन सह कलाकार राधिका मदान के साथ कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुम्बई में इसका प्रमोशन किया। फिल्म के प्रचार के दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह फिल्म उद्योग से ताल्लुक नहीं रखते क्योंकि उनकी मां भाग्यश्री पटवर्धन दासानी बहुत पहले हिंदी फिल्म उद्योग का हिस्सा थीं और अब लोग उन्हें केवल उनकी आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर की वजह से जानते हैं।

mard ko dard nahi hota,abhimanyu dasani,action comedy film mard ko dard nahi hota,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी उन स्टार किड्स की तरह दबाव महसूस कर रहे हैं जो हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी जगह बना रहे हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मेरी मां लगभग 30 साल पहले फिल्म उद्योग में थीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं इस उद्योग से संबंधित हूं। लोग मुझे मेरी फिल्म के ट्रेलर के कारण जानते हैं और इससे पहले लोगों को यह नहीं पता था कि मैं कौन हूं और मैं कहां से आया हूं।’ फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ एक युवक के इर्दगिर्द घूमती है जो दर्द के प्रति असंवेदनशील है और अपराधियों को पकडऩे के लिए मार्शल आर्ट सीखता है। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने किया है जिनकी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ इस वर्ष की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। कुछ दिन पूर्व ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिली है। अपने नाम के चलते प्रदर्शन से पूर्व ही दर्शकों में जिज्ञासा का केन्द्र बन चुकी इस फिल्म का निर्देशन व लेखन वसन बाला ने किया है। ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसे कभी दर्द नहीं होता। उसे एक ऐसे सिंड्रोम की शिकायत है जो दर्द का अहसास नहीं होने देता। इस वजह से वह जहाँ बचपन में काफी परेशान रहता है वहीं बड़े होने के बाद वह अपनी इस कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लेता है।

mard ko dard nahi hota,abhimanyu dasani,action comedy film mard ko dard nahi hota,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

गौरतलब है कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 में वल्र्ड प्रीमियर करने के बाद वसन बाला की इस जबरदस्त फिल्म ने ‘असेसिनेशन नेशन’ और ‘हैलोवीन’ को हराकर पीपुल्स च्वाइस मिडनाइट मैडनेस अवॉर्ड जीता था। जिसके बाद से यह फिल्म काफी चर्चा में है। यह फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज होने जा रही है, जहाँ इसका मुकाबला घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘केसरी’ से होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स