न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर.माधवन को मिला ‘किल-बिल’ फेम माइकल मैडसेन का साथ, ‘साइलेंस’ में आएंगे नजर

वर्ष 2003 में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘किल बिल’ और ‘रिजर्वायर डॉग्स’ के अभिनेता माइकल मैडसेन भारतीय फिल्म ‘साइलेंस’ में आर.माधवन और अनुष्का शेट्टी के साथ एक अहम् भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 18 Mar 2019 5:12:11

आर.माधवन को मिला ‘किल-बिल’ फेम माइकल मैडसेन का साथ, ‘साइलेंस’ में आएंगे नजर

वर्ष 2003 में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘किल बिल’ और ‘रिजर्वायर डॉग्स’ के अभिनेता माइकल मैडसेन भारतीय फिल्म ‘साइलेंस’ में आर.माधवन और अनुष्का शेट्टी के साथ एक अहम् भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह एक मल्टी लिंगुअल फिल्म है जो तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी में एक साथ शूट की जाएगी। फिल्म के निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि मैडसेन को एक अहम् भूमिका के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन हेमन्त मधुकर करने जा रहे हैं।

kill bill,michael madsen,madhavan,anushka shetty

फिल्म की सह-निर्माता ‘पीपुल मीडिया फैक्ट्री’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विश्व प्रसाद के बयान के अनुसार, हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड कलाकारों से सजी यह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म है। लगभग 100 हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके माइकल मैडसेन पहली बार भारत की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम कर रहे हैं।’ फिल्म में सुब्बाराजू, अंजलि, शालिनी पांडे और अवसराला श्रीनिवास भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसकी शूटिंग अप्रैल में अमेरिका में शुरू होगी।

फिल्म का टीजर रिलीज करने के लिए एक शानदार कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। फिल्म के बारे में अंजलि ने कहा, यह अपने तरह की पहली फिल्म बनने जा रही है जिसकी पूरी शूटिंग अमेरिका में होगी। मैं माधवन और अनुष्का के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हम सभी के लिए यह बहुत रोमांचक अनुभव होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम