न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अपवाद’ नहीं है ‘खानदानी सफाखाना’, फिल्मों पर पहले भी लगे हैं चोरी के आरोप

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए हैं कि ‘टी सीरीज’ के बैनर तले बन रही फिल्म ‘खानदानी सफाखाना (Khandani Shafakhana)’ पर फिल्मकार अमिताभ पराशर ने चोरी का आरोप लगाया है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 3:27:07

‘अपवाद’ नहीं है ‘खानदानी सफाखाना’, फिल्मों पर पहले भी लगे हैं चोरी के आरोप

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए हैं कि ‘टी सीरीज’ के बैनर तले बन रही फिल्म ‘खानदानी सफाखाना (Khandani Shafakhana)’ पर फिल्मकार अमिताभ पराशर ने चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में टी सीरीज और भूषण कुमार को लीगल नोटिस भिजवाया है। यह पहला ऐसा मामला नहीं है कि फिल्म पर चोरी का आरोप लगाया गया हो। इससे पहले भी कुछ ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें कहा गया था कि उनकी फिल्मों को चोरी करके दूसरे निर्माताओं ने अपनी फिल्मों का निर्माण किया है। हिन्दी सिनेमा में क्षेत्रीय भाषाई फिल्मों के साथ ही विदेशी फिल्मों की चोरी के आरोप में लगते हैं।

एक नजर पूर्व में ऐसे आरोपों को झेल चुकी उन फिल्मों पर जिन्होंने निर्माण प्रक्रिया पूरी करने के बाद दर्शकों के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सफलता प्राप्त की—

khandani shafakhana,khandani shafakhana legal notice,rabta,murder 2,hindi medium,mardani,legal notice,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

1. राब्ता (Raabta)

निर्माता दिनेश विजन ने कुछ वर्ष पूर्व सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कृति सेनन (Kriti Sanon) को लेकर फिल्म ‘राब्ता (Raabta)’ का निर्माण किया था। यह उनकी पहली निर्देशकीय फिल्म थी। इस फिल्म पर तेलुगु की स्लीपर हिट रही ‘मगधीरा’ को कॉपी करने का आरोप लगा था। फिल्म के ट्रेलर के बाद ही दर्शकों को इस बात का पूरी तरह से विश्वास हो गया था कि यह निर्देशक एस.एस. राजामौली की सुपर हिट फिल्म ‘मगधीरा’ का अनाधिकृत तौर पर रीमेक है। इस फिल्म में रामचरण तेजा के साथ काजल अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

khandani shafakhana,khandani shafakhana legal notice,rabta,murder 2,hindi medium,mardani,legal notice,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

2. हिन्दी मीडियम (Hindi Medium)

इरफान खान (Irrfan Khan) और पाकिस्तानी अदाकारा सबा कमर के बेहतरीन अभिनय से सजी इस फिल्म पर बंगाली फिल्म ‘रामधनु’ का कॉन्सेप्ट लिफ्ट करने का आरोप लगा था। वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म का निर्माण भी निर्माता दिनेश विजन ने ही किया था। जो अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं।

khandani shafakhana,khandani shafakhana legal notice,rabta,murder 2,hindi medium,mardani,legal notice,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

3. मर्दानी (Mardani)

हिन्दी फिल्म उद्योग में यशराज बैनर की प्रतिष्ठा अपने आप में एक मिसाल है। इस बैनर के अन्तर्गत बनने वाली फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में यदि इस बैनर की किसी फिल्म पर चोरी का आरोप लगे तो सुनकर धक्का लगता है। लेकिन ऐसा हुआ। वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘मर्दानी (Mardani)’ पर आरोप लगाए गए थे कि इसके कई एक्शन दृश्य ‘चिल्ड्रेन ऑफ वॉर’ से कॉपी किए गए हैं। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के जरिए रानी मुखर्जी को रफ टफ भूमिका में पेश करके सफलता प्राप्त की थी। इन दिनों इस फिल्म के सीक्वल ‘मर्दानी-2 (Mardani-2)’ पर काम शुरू हो चुका है। मार्च माह के अन्त में यह फिल्म शूट के लिए फ्लोर पर जाने की तैयारी में है।

khandani shafakhana,khandani shafakhana legal notice,rabta,murder 2,hindi medium,mardani,legal notice,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

4. मर्डर-2 (Murder-2)

महेश भट्ट प्रोडक्शन ने अनुराग बसु (Anurag Basu) के निर्देशन में बनी अपनी फिल्म ‘मर्डर (Murder)’ की सफलता के बाद इसके शीर्षक को फ्रेंचाइजी में बदलते हुए इसके अगले भाग ‘मर्डर-2 (Murder-2)’ का निर्माण किया। इस फिल्म में इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में खलनायक के तौर पर प्रशांत नारायण नजर आए थे। महेश भट्ट की इसे सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म पर कोरियन फिल्म ‘द चेसर’ की कॉपी होने का आरोप लगाया था। बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्डर-2 (Murder-2)’ ने जबरदस्त कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम