न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब की 73 वर्षीय बुजुर्ग ने कंगना के खिलाफ दर्ज करवाया मानहानि का केस, पढ़े पूरा मामला

बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ शुक्रवार को यहां के बांद्रा पुलिस थाने में राजद्रोह और सांप्रदायिक द्वेष फैलाने के मामले में अपना बयान दर्ज करवाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 1:29:52

पंजाब की 73 वर्षीय बुजुर्ग ने कंगना के खिलाफ दर्ज करवाया मानहानि का केस, पढ़े पूरा मामला

बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ शुक्रवार को यहां के बांद्रा पुलिस थाने में राजद्रोह और सांप्रदायिक द्वेष फैलाने के मामले में अपना बयान दर्ज करवाया। इस बीच पहले से ही कई कानूनी उलझनों में फंसी कंगना रनौत की मुश्किलें और बढ़ गई है। कंगना के खिलाफ अब बठिंडा (पंजाब) में मानहानि की शिकायत दर्ज हुई है। यह शिकायत 73 साल की महिला मोहिंदर कौर ने दर्ज कराई है। शिकायत में मोहिंदर कौर ने कहा कि एक्ट्रेस ने ट्वीट में मेरी तुलना एक अन्य महिला से कर गलत आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं वही दादी हूं, जो शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुई थी। इस तरह के कमेंट का इस्तेमाल कर एक्ट्रेस ने साख और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को मोहिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह ने बताया कि कंगना के खिलाफ IPC की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि की सजा) के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। कोर्ट इस पर 11 जनवरी को सुनवाई करेगा।

दादी का दावा है कि कंगना के ट्वीट की वजह से उन्हें फैमिली मेंबर्स, रिश्तेदारों, पड़ोसियों, गांववालों और आम जनता की नजरों में मानसिक तनाव, दर्द, उत्पीड़न झेलना पड़ा। इसके बावजूद भी कंगना ने बिना शर्त माफी मांगने की जहमत तक नहीं उठाई।

बता दे, कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान उन्हें शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया था। किसान आंदोलन के बीच कंगना ने मोहिंदर कौर से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘हाहाहा, यह वही दादी है, जिसे टाइम मैगजीन के कवर पर सबसे पावरफुल इंडियन बताया गया था। वह 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’

कंगना ने बिना नाम लिए मोहिंदर कौर को शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में शामिल हुईं बिलकिस बानो बताया था। हालांकि, जब उन्हें ट्रोल किया गया तो उन्होंने अपनी यह पोस्ट डिलीट कर दी।

पोस्ट वायरल होने के बाद मोहिंदर कौर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कंगना को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था, ‘कंगना क्या जानें कि खेती क्या होती है? वह कमली (पागल) है। उसने जो कुछ भी कहा, उस पर लानत है। कंगना को क्या पता कि किसान की कमाई क्या होती है। जब पसीना बहता है, खून गर्म होता है, तब कहीं पैसा आता है। किसानी से पैसा कमाना बहुत मुश्किल है। कंगना ने मुझ पर बहुत गलत तोहमत लगाई है।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर