न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेखर कपूर, कबीर खान ने किया डिजिटल जगत में प्रवेश, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाएंगे शो

भारतीय सिनेमा में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले निर्देशक शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) और हिन्दी सिनेमा को ‘बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)’ देने वाले निर्देशक कबीर खान (Kabir Khan) डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 6:51:00

शेखर कपूर, कबीर खान ने किया डिजिटल जगत में प्रवेश, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाएंगे शो

भारतीय सिनेमा में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले निर्देशक शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) और हिन्दी सिनेमा को ‘बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)’ देने वाले निर्देशक कबीर खान (Kabir Khan) डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहे हैं। यह दोनों नामी निर्देशक हॉटस्टार स्पेशल पर अपना डिजिटल सफर शुरू करने वाले हैं। भारतीय सिने दर्शक शेखर कपूर को ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘बैंडिट क्वीन’ के लिए जानते हैं।

हॉटस्टार स्पेशल पर अपना डिजिटल सफर शुरू करने जा रहे शेखर कपूर (Shekhar Kapoor), कबीर खान (Kabir Khan), नीरज पांडे और वेंकट प्रभू जैसे दिग्गज फिल्मकार ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाने के लिए विभिन्न प्रारूपों, शैलियों और भाषाओं में कहानियां बताने के लिए इस माध्यम को तलाशने की ओर अग्रसर हैं। हॉटस्टार स्पेशल, ओटीटी दिग्गज हॉटस्टार द्वारा लॉन्च किया गया नया लेबल है, जिसका मकसद सात भाषाओं हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालय में कहानियां लाने का है।

kabir khan,shekhar kapoor,web series,digital platform,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi,bollywood

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात फिल्मकार शेखर कपूर (Skekhar Kapoor) ने एक बयान में कहा, ‘भारत वैश्विक मनोरंजन के लिए नया मंच है। मैं पूरी भावना के साथ भारत के लिए कंटेंट बनाना चाहता हूं, जो विश्व स्तर पर जा सके। मैं केवल भारत के आठ हजार सिनेमा घरों के लिए नहीं बल्कि भारत के केंद्र, हॉटस्टार की पहुंच वाले प्रत्येक भारतीय तक पहुंचना चाहता हूं और उनकी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं के साथ यह मेरे लिए पूरी तरह से फिट है।’’ ‘एक था टाइगर’ के निर्देशक कबीर खान ने देश की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक पर एक डॉक्यूमेंट्री के लिए काम किया है। बिना अधिक जानकारी दिए उन्होंने कहा, ‘यह शो सात भाषाओं में उपलब्ध होगा, जो भारत भर के दर्शकों के साथ प्रत्यक्ष रूप से जोड़ेगा। इसी कारण यह अधिक विशेष हो गया है।’ हॉटस्टार स्पेशल ने अपने पहले बड़े शो का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शिरकत करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स