न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान हाशमी नहीं बल्कि रिनजिंग के साथ डेब्यू करेंगी मालविका राज

करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बचपन का किरदार अदा करने वाली मालविका राज (Malvika Raj) अब युवा हो गई

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 5:26:54

इमरान हाशमी नहीं बल्कि रिनजिंग के साथ डेब्यू करेंगी मालविका राज

करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बचपन का किरदार अदा करने वाली मालविका राज (Malvika Raj) अब युवा हो गई हैं। मालविका राज अब फिल्मों में बतौर नायिका प्रवेश करने जा रही हैं। पहले मालविका राज इमरान हाशमी की फिल्म ‘कैप्टन नवाब’ से डेब्यू करने जा रही थी, लेकिन यह फिल्म अपने एक शूटिंग शेड्यूल के बाद ठंडे बस्ते में चली गई है, जिसकी वजह से मालविका का डेब्यू रुक गया। लेकिन अब वे बॉलीवुड के खतरनाक खलनायक डैनी डेंनजोगप्पा के बेटे रिनजिंग के साथ ‘स्कॉड’ नामक फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। डैनी के बेटे रिनजिंग भी अपनी फिल्मी पारी इसी फिल्म से शुरू करने जा रहे हैं।

मालविका (Malvika Raj) ने मुंबई मिरर से बात करते हुए बताया है कि, ‘फिल्म में मेरा किरदार एक फाइटर का है, जिसको हथियारों के बारे में अच्छी खासी जानकारी है। फिल्म में यह किरदार महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मैं अपनी पहली ही फिल्म में खूब सारा एक्शन करती नजर आऊंगी और रिनजिंग के साथ मेरा रोमांटिक एंगल होगा।

मालविका (Malvika Raj) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके फिल्म की टीम को धन्यवाद कहा है और लिखा है, ‘स्कॉड में मेरी एंट्री हो गई है। पूरी टीम को मेरी तरफ से शुक्रिया।’ बताया जा रहा है कि मालविका और रिनजिंग एक-दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं, क्योंकि दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। मालविका ने बताया है कि, ‘हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं और एक ही फ्रेंड सर्किल में पल कर बड़े हुए हैं। जब हम दोनों बड़े हो रहे थे तब हम एक-दूसरे की बर्थ-डे पार्टीज में भी जाया करते थे। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक साथ फिल्म में काम करके हम दोनों को ही मजा आएगा।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम