न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कलंक’ के चलते जॉन अब्राहम की ‘रॉ’ प्रदर्शन तिथि से एक सप्ताह पहले

‘रॉ (RAW)’ पहले 12 अप्रैल को प्रदर्शित की जानी थी, लेकिन अब उसे एक सप्ताह पूर्व प्रदर्शित किया जाएगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 8:15:22

‘कलंक’ के चलते जॉन अब्राहम की ‘रॉ’ प्रदर्शन तिथि से एक सप्ताह पहले

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘परमाणु (Parmanu)’ और ‘सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate)’ देने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी आगामी प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘रॉ’ (रोमियो अकबर वॉल्टर) की प्रदर्शन तिथि में बदलाव कर दिया है। कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ को लेकर किया है, जो आगामी 19 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है।

romeo akbar walter,raw,john abhraham,romeo akbar walter release date,kalank,karan johar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी फिल्म के प्रमोशन को शुरू कर चुके हैं। जॉन लगातार इस फिल्म के वीडिय़ोज जारी कर रहे हैं। ‘रॉ (RAW)’ असल जासूस की जिन्दगी पर आधारित फिल्म है जिसने अपने देश की सेवा के लिए जान की बाजी लगा दी लेकिन बहुत कम लोग उसके बारे में जानते हैं। फिल्म की कहानी देश भक्ति से ओतप्रोत है, जिसे लेकर इस फिल्म के निर्माता निर्देशक खासे उत्साहित हैं। इसके चलते ‘रॉ’ के निर्माता यह नहीं चाहते हैं कि उनकी फिल्म का किसी के साथ टकराव हो।

‘रॉ (RAW)’ पहले 12 अप्रैल को प्रदर्शित की जानी थी, लेकिन अब उसे एक सप्ताह पूर्व प्रदर्शित किया जाएगा। सिनेब्लिट्स मैग्जीन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि फिल्म के निर्माता यह नहीं चाहते हैं कि उनकी फिल्म की कमाई किसी भी वजह से प्रभावित हो। एक सप्ताह पहले प्रदर्शित करने से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह का समय मिल जाएगा जिसमें वह आसानी से अपनी सफलता को सुनिश्चित कर सकेगी।

फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) के अतिरिक्त जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिकन्दर खेर नजर आने वाले हैं। ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ के लिए पहले सुशांत सिंह राजपूत को साइन किया गया था। उनको लेकर फिल्म के पोस्टर जारी कर दिए गए थे। फिल्म की कुछ शूटिंग भी हुई थी लेकिन अचानक से सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया, जिसके चलते इसमें जॉन अब्राहम (John Abraham) का प्रवेश हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम