न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पलटन’ के सितारे गुरमीत का आरोप, नहीं मिली अभी तक फीस

गत वर्ष सितम्बर माह में निर्माता निर्देशक जे.पी.दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ का प्रदर्शन हुआ था। यह फिल्म सिनेमाघरों में कब आई और कब गई इसका दर्शकों को भान तक नहीं हुआ।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 7:43:13

‘पलटन’ के सितारे गुरमीत का आरोप, नहीं मिली अभी तक फीस

गत वर्ष सितम्बर माह में निर्माता निर्देशक जे.पी.दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ का प्रदर्शन हुआ था। यह फिल्म सिनेमाघरों में कब आई और कब गई इसका दर्शकों को भान तक नहीं हुआ। पूरी तरह से असफल रही इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो ने जे.पी. दत्ता के साथ मिलकर किया था। अब इस फिल्म के निर्माता जे.पी.दत्ता को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अभी तक फिल्म के कलाकारों, तकनीशियनों को पैसा नहीं दिया है, जबकि जी स्टूडियो ने करार के मुताबिक तय हुई राशि को जे.पी. दत्ता को दे दिया है।

jp dutta,paltan,gurmeet choudhary,paltan movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

स्पॉटबाय के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रदर्शित हो जाने के बाद अब तक स्टार गुरमीत चौधरी, सिद्धांत कपूर, लव सिन्हा समेत कई लोगों को उनकी फीस नहीं मिली है। निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि ने इस बात का वादा किया था कि वो जल्द सभी समस्याओं को सुलझा देंगी। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि जब भी निधि से बाकी पैसों के बारे में कहा जाता है तो वो बात टाल देती हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक जी स्टूडियो ने दत्ता फिल्म्स को पैसे चुका दिए हैं। लेकिन निधि ने अभी तक लोगों के पैसे नहीं लौटाए हैं। गौरतलब है कि जी स्टूडियो इस फिल्म में पार्टनर था, उनकी तरफ से जेपी दत्ता को तय राशि का भुगतान कर दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि फिल्म के एक्टर गुरमीत ने नकारते हुए कहा है कि मुझे अब तक मेहनताना नहीं दिया गया है। मेरे स्टॉफ को भी फीस नहीं चुकाई गई है। लेकिन वहीं इस मामले पर फिल्म में काम करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत ने पूरी तरह से चुप्पी बनाए रखी है।

जे.पी. दत्ता की ‘पलटन’ 1965 में भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट ने सिक्किम के नाथुला दर्रे में चीनी सेना के दांत खट्टे कर दिये थे। इसी असल घटना पर आधारित रही है ‘पलटन’। दत्ता इससे पहले दर्शकों के सामने ‘गुलामी’, ‘हथ्यार’, ‘डकैत’, ‘बॉर्डर’, ‘उमराव जान’, ‘क्षत्रिय’ और ‘एलओसी करगिल’ सरीखी फिल्में दे चुके हैं। उनके करिअर में सिर्फ दो फिल्मों ‘गुलामी’ और ‘बॉर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त की है। शेष सभी फिल्में असफल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल