न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दबंग-3’ : साउथ स्टार किच्चा सुदीप हिन्दी में डब करेंगे अपने संवाद

निर्देशक प्रभु देवा ने अपने निर्देशन में बन रही दबंग-3 के खलनायक के लिए किच्चा सुदीप से सम्पर्क किया था, जिन्होंने सहर्ष सलमान खान के सामने खल पात्र को अभिनीत करने की चुनौती स्वीकार की

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 4:32:33

‘दबंग-3’ : साउथ स्टार किच्चा सुदीप हिन्दी में डब करेंगे अपने संवाद

रामगोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म ‘फूंक’ के जरिये बॉलीवुड में वर्षों पहले कदम रख चुके साउथ के सुपर स्टार किच्चा सुदीप सलमान खान के साथ दबंग-3 में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में वे खलनायक के रूप में होंंगे जो सलमान खान की चुनौती देगा। बॉलीवुड में किच्चा सुदीप को रामगोपाल वर्मा लेकर आए थे। उन्होंने उनके साथ फूंक के बाद फूंक-2, रन और रक्त चरित्र सरीखी फिल्मों में काम किया है। वे रक्त चरित्र के दोनों भागों में दिखायी दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ विवेक ओबेराय और शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए थे।

निर्देशक प्रभु देवा ने अपने निर्देशन में बन रही दबंग-3 के खलनायक के लिए किच्चा सुदीप से सम्पर्क किया था, जिन्होंने सहर्ष सलमान खान के सामने खल पात्र को अभिनीत करने की चुनौती स्वीकार की
। दबंग सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों में सोनू सूद और प्रकाश राज यह भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके किरदार के हिसाब से इस फिल्म के संवादों को उनकी आवाज में ही डब किया जाएगा। ‘दबंग-3’ में सुदीप पहली बार अपने हिन्दी संवाद को खुद ही डब करेंगे। इससे पहले उन्होंने जिन हिन्दी फिल्मों में काम किया है उसके संवादों को किसी और की आवाज में डब करवाया गया था। सूत्रों के अनुसार सुदीप की आवाज भारी है और उस कैरेक्टर के साथ मैच करेगी जिसे वे फिल्म में निभा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वे हिन्दी में अपनी लाइंस डब करेंगे। हिन्दी उनकी पहली भाषा नहीं है फिर भी वे इसमें फ्लूएंट हैं।

dabangg 3,Salman Khan,prabhu deva,sonakshi sinha,kichcha sudeep,salman khan news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

गत 1 अप्रैल से मध्यप्रदेश के महेश्वर में दबंग-3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पिछले चार दिन में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘हुड़-हुड़ दबंग’ को पूरा किया गया है। इस बात की जानकारी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करके दी है। कल इस फिल्म की नायिका रज्जो उर्फ सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक तस्वीर को शेयर किया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। यह तस्वीर उस गीत के फिल्मांकन के दौरान की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम