न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना: बॉलीवुड को 2500 करोड़ का नुकसान, फिल्मों का होगा टकराव

कोरोना वायरस के चलते पूरा भारत पिछले कुछ दिनों से बंद के दौर से गुजर रहा है। बॉलीवुड फिल्म उद्योग 14 मार्च से इस स्थिति से गुजर रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 11:33:31

कोरोना: बॉलीवुड को 2500 करोड़ का नुकसान, फिल्मों का होगा टकराव

कोरोना वायरस के चलते पूरा भारत पिछले कुछ दिनों से बंद के दौर से गुजर रहा है। बॉलीवुड फिल्म उद्योग 14 मार्च से इस स्थिति से गुजर रहा है। हालात सामान्य होने तक उद्योग को लगभग 2500 करोड़ का नुकसान हो चुका होगा। इस वर्ष बॉक्स पर कुछ ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होना था जिनसे 1200 से 1500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद थी। इन फिल्मों में सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन के साथ-साथ कुछ ऐसे सितारों की फिल्में भी थीं जिन्हें स्लीपर हिट की श्रेणी में रखा जा सकता है।

coronavirus,bollywood,bollywood movies,bollywood gossips

सलमान खान की ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’, अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’, ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’, अमिताभ-आयुष्मान खुराना की ‘गुलाबो सिताबो’ ऐसी फिल्में हैं जिनसे उम्मीद की जा रही थी कि यदि यह अपने तय समय पर प्रदर्शित होती तो बॉक्स ऑफिस पर लगभग 900 करोड़ का कारोबार करती। इनमें ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’, ‘सूर्यवंशी’, ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, तो निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ कमाती। लेकिन अब जब यह फिल्में प्रदर्शित होंगी तो उन्हें बड़े टकराव झेलने पड़ेंगे। इन्हें सोलो रिलीज नहीं मिलेगी।

coronavirus,bollywood,bollywood movies,bollywood gossips

हालात सामान्य होने के बाद भी यह फिल्में कब प्रदर्शित होंगी अभी नहीं कहा जा सकता। इसका कारण यह है कि बॉलीवुड को सबसे ज्यादा कमाई ओवरसीज मार्केट से होती है, जो मई तक पूरी तरह से बंद है। हॉलीवुड स्टूडियो इतने सामथ्र्य हैं कि वे अपनी फिल्मों को पहले ही एक वर्ष तक के लिए स्थगित कर चुके हैं लेकिन बॉलीवुड के स्टूडियो और निर्माता इतनी सामथ्र्य नहीं रखते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि भारत कब स्थिति को सामान्य पाता है और कब सिनेमाघर खुलते हैं। यह तय है कि सिनेमाघर खुलने के बाद भी दर्शक एकदम से उसकी तरफ नहीं दौड़ेगे। परिस्थिति सामान्य होने पर लम्बा समय लगेगा, जिसके चलते आने वाले तीन महीनों अर्थात् अप्रैल-जून के मध्य सिनेमा उद्योग को लगभग 2500 करोड़ का नुकसान हो चुका होगा।

ट्रेड एनालिस्ट, अतुल मोहन कहते हैं...‘21 दिनों के टोटल लॉकडाउन के बाद भी हालात तुरंत सामान्य नहीं होंगे। चीन में लॉकडाउन पीरियड खत्म होने के एक महीने के बाद सिनेमा घर खोलने के प्रयोग किए गए, लेकिन उनमें टिकटें लगभग जीरो बुक हुईं। जून तक तो कम से कम ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ जैसी फिल्मों के मेकर्स रिलीज होने का जोखिम नहीं उठा सकते। इसके पीछे एक और बड़ी वजह यह है कि जो ओवरसीज मार्केट है, वहां पर मई तक सिनेमाघर बंद हैं। लिहाजा ओवरसीज मार्केट के बिना मेकर्स बड़ी फिल्मों को रिलीज करने का रिस्क नहीं उठाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव