न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ब्लैंक’ के जरिये होगी सन्नी देओल की सशक्त वापसी, दमदार है किरदार

फिल्म के ट्रेलर को देखकर पता चल जाता है कि इसमें आतंकवाद और फोर्स की लड़ाई दिखाई जाएगी। जारी हुए ट्रेलर में रहस्य की हल्की झलक भी मिलती है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 04 Apr 2019 6:08:44

‘ब्लैंक’ के जरिये होगी सन्नी देओल की सशक्त वापसी, दमदार है किरदार

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर सन्नी देओल की उन फिल्मों का प्रदर्शन हुआ था जो बरसों से प्रदर्शन की राह देख रही थी। अपने समय के अनुसार प्रदर्शित न हो सकी इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का स्वाद चखना पड़ा। इन फिल्मों की असफलता से बॉलीवुड में यह चर्चा होने लगी थी कि सन्नी देओल अब बीता हुआ कल हो गए हैं। लेकिन इस वर्ष सन्नी देओल अपनी सशक्त वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ब्लैंक’ 3 मई को प्रदर्शित होने जा रही है, जिसका ट्रेलर आज जारी किया गया है। फिल्म से डिंपल कपाडिय़ा के भांजे करण कपाडिय़ा का डेब्यू हो रहा है। प्रदर्शित हुए ट्रेलर का पहला संवाद ‘आतंक का कोई चेहरा नहीं होता, उसका धर्म सिर्फ. . . .’ फिल्म के दमदार संवादों की झलक देता है। लेखक निर्देशक बेहजाद खाम्बाटा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की कहानी पर बनी है।

blank,blank trailer,blank trailer released,sunny deol,sunny deol  news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्म के ट्रेलर को देखकर पता चल जाता है कि इसमें आतंकवाद और फोर्स की लड़ाई दिखाई जाएगी। जारी हुए ट्रेलर में रहस्य की हल्की झलक भी मिलती है। पुलिस एक लडक़े को पकड़ती है जो स्लीपर सेल की तरह काम करता है लेकिन इस लडक़े के अंदर एक बम फिट किया गया है। मामला तब और उलझ जाता है जब पुलिस को यह पता चलता है कि लडक़े को कुछ भी याद नहीं है। अब यह लडक़ा सच बोल रहा है या फिर इसके पीछे उसके संगठन की कोई सोची समझी साजिश है, यही फिल्म का रहस्य है जिसका पता फिल्म को देखने के बाद ही पता चलेगा।

सन्नी देओल को देखकर उनकी घायल और घातक का स्मरण हो जाता है। साथ ही उनकी फिल्म ‘इंडियन’ जेहन में घूमती लगती है जिसमें उन्होंने दबंग पुलिस अधिकारी का किरदार अभिनीत किया था। यहाँ भी सन्नी देओल पुलिस अधिकारी के रोल में हैं और उसी तरह से नजर आ रहे हैं जिसे वे ‘इंडियन’ में दिखायी दिये थे। वहीं दूसरी ओर करण कपाडिय़ा अपनी पहली फिल्म में ही खलनायक के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्हें युवा खलनायक के रूप में परदे पर देखना रोमांचक होगा। अरसे बाद परदे पर कोई युवा अभिनेता खलनायक के रूप में नजर आ रहा है। करण को आतंकवादी के रोल में देखना काफी रोचक होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम