न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Movie Review Badla : अभिनय लाजवाब, कथानक सशक्त, निर्देशन शानदार, जरूर देखें

सुजॉय घोष ने स्वयं को थ्रिलर जोनर का बेहतरीन निर्देशक साबित किया है। सस्पेंस फिल्म का अन्त किस तरह से करना चाहिए यह अन्य निर्देशकों को सुजॉय घोष से सीखना चाहिए।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 2:44:56

Movie Review Badla : अभिनय लाजवाब, कथानक सशक्त, निर्देशन शानदार, जरूर देखें

फिल्म - बदला
निर्माता -रेड चिलीज और अजुरे एंटरटेनमेंट
लेखक - निर्देशक सुजॉय घोष
सितारे - अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह
कहानी - ओरिऑल पाउलो
रेटिंग
- 4 स्टार

सुजॉय घोष ने स्वयं को थ्रिलर जोनर का बेहतरीन निर्देशक साबित किया है। सस्पेंस फिल्म का अन्त किस तरह से करना चाहिए यह अन्य निर्देशकों को सुजॉय घोष से सीखना चाहिए। दर्शक शुरूआत से लेकर अन्त तक सिर्फ कयास ही लगाता रह जाता है और जब अन्त खुलता है तो उसके होश उड़ जाते हैं। इस सप्ताह यह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म होगी। इसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं इसमें कोई भी अश्लीलता नहीं है। यह फिल्म आपको बांधे रखती है।

लम्बे अरसे से बॉलीवुड में कोई सशक्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म नहीं आई थी। सुजॉय घोष की ‘बदला’ देखने के बाद महसूस हो रहा है कि इसको एक बार देखने के बाद दर्शक दोबारा सिनेमा घर जाना पसन्द करेगा। ‘बदला’ सुजॉय घोष की स्वयं की कहानी नहीं है अपितु उन्होंने इस फिल्म को स्पेनिश फिल्म ‘द इनविजिबल गेस्ट’ के रीमेक अधिकार खरीद कर इसे बनाया है। फिल्म में सिर्फ एक परिवर्तन किया गया है वह है अमिताभ बच्चन की भूमिका, जो मूल फिल्म में महिला ने निभाई है।

amitabh bachchan,taapsee pannu,badla,badla movie review,badla release,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सुजॉय घोष ने फिल्म को पूरी तरह से कसकर रखा है। एक भी दृश्य ऐसा नहीं है जिसे देखते हुए यह महसूस हो कि यह नहीं होना चाहिए था। फिल्म का पाश्र्व संगीत दृश्यों को मजबूती प्रदान करता है। पूरी फिल्म में एक अपराध को लेकर अधिवक्ता पक्ष और विपक्ष में बहस करते रहते हैं, जहां दोनों पक्ष एक दूसरे को खूनी साबित करने की कोशिश करते हैं। वास्तविक कातिल कौन है यह सामने आने पर हर कोई हैरान है। इस फिल्म के लिए बस यह कहा जा सकता है कि देख चुके दर्शक इसका अन्त किसी को न बताएं वरना देखने का मजा खत्म हो जाएगा।

amitabh bachchan,taapsee pannu,badla,badla movie review,badla release,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

जहाँ अभिनय की बात है तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachan) ने वो काम किया है जो और किसी के बस का नहीं है। उनका अंदाज देखते ही बनता है। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने मुश्किल किरदार को तन्मयता के साथ परदे पर उतारा है। ‘पिंक (Pink)’ के बाद एक बार फिर उन्होंने अपने अभिनय की विशेष प्रस्तुति दी है। तापसी से किरदार की आन्तरिक सोच, बाहरी व्यवहार को जिस तरह से अभिव्यक्त किया है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। आश्चर्यचकित करती हैं अमृता सिंह, जो काफी समय बाद परदे पर वापस आई हैं। अपनी भूमिका को निखारने के लिए उन्होंने जो मेहनत की है वह साफ नजर आती है।

फिल्म का निर्देशन कसावट लिए हुए है। थोड़ी गति जरूर कम है लेकिन इतनी नहीं जो बोरियत पैदा करे। संवाद शानदार हैं। कुल मिलाकर ‘बदला’ एक कसी हुई सस्पेंस थ्रिलर है।

राजेश कुमार भगताणी

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम