न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और अदालत केन्द्रित फिल्म ‘बदला’, क्या ‘पिंक’ के स्तर को छु पाएगी

वर्ष 2017 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दर्शकों को ‘पिंक (Pink)’ नामक एक अदालती फिल्म दी जिसने दर्शकों को अन्दर तक झकझोर कर रख दिया था

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 2:32:01

एक और अदालत केन्द्रित फिल्म ‘बदला’, क्या ‘पिंक’ के स्तर को छु पाएगी

वर्ष 2017 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दर्शकों को ‘पिंक (Pink)’ नामक एक अदालती फिल्म दी जिसने दर्शकों को अन्दर तक झकझोर कर रख दिया था। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) नजर आईं थी। ‘पिंक (Pink)’ इतनी सफल रही कि बोनी कपूर इसे तमिल भाषा में चेन्नई के कलाकारों के साथ बना रहे हैं और इसकी डबिंग तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी की जाएगी। ‘पिंक (Pink)’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की श्रेष्ठ अभिनीत फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में मुकदमे की पैरवी करते समय उनकी पत्नी गम्भीर रूप से बीमार दिखाई गईं। फिल्म के व्यक्तिगत जीवन में वे गम्भीरतम दुख से गुजर रहे हैं और एक कठिन मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं।

amitabh bachchan,badla,badla movie,pink,taapsee pannu,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसी जोड़ी की अगली फिल्म ‘बदला (Badla)’ 8 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर से अदालत में तापसी पन्नू का केस लड़ते नजर आएंगे। तापसी पन्नू अभिनीत पात्र नैना सेठी पर कत्ल करने का आरोप है। ‘बदला (Badla)’ भी एक अदालत केन्द्रित फिल्म है। हिन्दी सिनेमा में अदालत के दृश्य अत्यन्त नाटकीय एवं यथार्थ से बहुत अलग प्रस्तुत किए जाते हैं। वकीलों द्वारा चीखना-चिल्लाना उन दृश्यों को विभिन्न प्रकार की मंडी के दृश्य के समान बना देता है।

अदालत केन्द्रित फिल्में दर्शकों को तभी प्रभावित कर पाती हैं जब उसका कथानक और अदालती कार्रवाई उनके मन को अन्दर तक झकझोरने में सफल हो जाती है। जहाँ केस की पैरवी करने वाला वकील मुकदमे को पूरी गम्भीरता से लड़ता हुआ नजर आता है। गत वर्ष शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में भी अदालती कार्रवाई को दर्शाया गया था लेकिन जिस तरीके से अदालत में एक गम्भीर समस्या को हास्य की चाश्नी में पेश करते हुए सुलझाया गया उसे देखकर निर्देशक की सोच पर अफसोस हुआ था।

amitabh bachchan,badla,badla movie,pink,taapsee pannu,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

दशकों पूर्व बलदेव राज चोपड़ा (बी.आर. चोपड़ा) ने अदालती कार्रवाई पर आधारित फिल्म ‘कानून’ का निर्माण किया था, जिसमें जज पर ही कत्ल का आरोप लगता है तो मामला सनसनीखेज हो जाता है। परन्तु क्लाइमैक्स में जज के हमशक्ल के गुनाह किए जाने की बात प्रस्तुत करके फिल्म को आम फिल्म बना दिया गया था। अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘बदला’ में कत्ल का मामला है। सुजॉय घोष दर्शकों को पहले भी कहानी और कहानी-2 के माध्यम से रहस्यमयी फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में उनसे उम्मीद बंधती है वे अपनी फिल्म ‘बदला’ को सर्वश्रेष्ठता में ‘पिंक’ को पीछे छोडऩे का प्रयास करते नजर आएंगे। सुजॉय अपनी फिल्म को बी.आर. चोपड़ा की ‘कानून’ की तरह आम अदालती फिल्म नहीं बनाएंगे ऐसी उनसे उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम