न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से ठीक होकर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन, सेट से तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपना काम शूरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Aug 2020 11:34:45

कोरोना से ठीक होकर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन, सेट से तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपना काम शूरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने स्वस्थ्य होने के बाद अब कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। कोरोना वायरस के माहौल में हो रही शूटिंग को लेकर अमिताभ ने अपना अनुभव शेयर किया है। अमिताभ ने अपने फैंस को जानकारी दी है कि वो फिर से काम पर लौट गए हैं और अब केबीसी की शूटिंग किस तरह से हो रही है। उन्होंने सेट की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें स्टाफ पीपीई किट और मास्क के साथ नज़र आ रहे हैं और ब्लू लाइट शेड में यह प्रयोगशाला की तरह दिख रहा है। सभी कैमरामैन और स्टाफ डॉक्टर्स की तरह पूरी तरह से पैक हैं।

दरअसल, कोरोना के डर के बीच शूटिंग तो शुरू तो हो गई है, लेकिन शूटिंग सेट पर काफी सावधानियां बरतनी पड़ रही है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपने अनुभव फैंस के साथ शेयर किए हैं। साथ ही बिग बी ने ट्विटर पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'अब शुरू हो गया है और काम पर वापसी और केबीसी-12। वहीं, ब्लॉग में उन्होंने शूटिंग सेट के बारे में बताया है।'

entertainment,tv,kbc,kaun banega crorepati,kbc 12,kbc 12 shooting,amitabh bachchan,amitabh bachchan on shooting sets,amitabh bachchan back to set,amitabh bachchan shooting,amitabh bachchan after covid 19 treatment,amitabh bachchan news

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के शुरुआत में लिखा- 'यह शुरू हो गया है... केबीसी 12 का माहौल खुशनुमा है। साल 2000 में शुरू हुआ और आज 2020 है। यह अकल्पनीय है कि इतने साल बीत चुके हैं।' वहीं, उन्होंने सेट पर कोविड-19 के बाद के मौजूदा हालात के बारे में कहा,'सेट पर दोस्ती की कमी हो रही है... कोई भी तब तक नहीं बोलता जब तक कि उसे कोई जरूरी काम ना हो... एक प्रयोगशाला की तरह लग रहा है जहां कुछ वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं।'

बता दे, जुलाई में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनके बेटे अभिषेक (Abhishek Bachchan) बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और पोती आराध्या (Aradhya) को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया था। अस्पताल में लंबे समय तक चले इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि अब अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का स्वास्थ्य भी पूरी तरह से ठीक हो गया है और उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो