न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार ने जमकर की इंडियन एयर फोर्स की तारीफ, कहा- 'अंदर घुस के मारो'

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इंडियन एयर फोर्स की जमकर तारीफ की और कहा- 'अंदर घुस के मारो'।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 3:05:18

अक्षय कुमार ने जमकर की इंडियन एयर फोर्स की तारीफ, कहा- 'अंदर घुस के मारो'

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर पाकिस्‍तान समर्थित जैश-ए-मोहम्‍मद द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत ने मंगलवार तड़के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पीओके में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद इंडियन एयर फोर्स की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर हमले किए हैं। हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई कैंप तबाह हो गए। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई पर भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जानकारी साझा की। उन्‍होंने बताया कि 14 जनवरी को पुलवामा में पाक समर्थित जैश के आतंकियों ने हमला किया। इसे बहावलपुर में बैठे जैश सरगना मसूद अजहर और उसके सरपरस्‍तों की तरफ से अंजाम दिलवाया गया। PoK में सैंकड़ों जिहादी कैंप चल रहे हैं। पाकिस्‍तान उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुख्‍ता इंटेलिजेंस इनपुट था कि जैश के आतंकी भारत के अन्‍य इलाकों में भी फि‍दायीन हमला कर सकते हैं। इसके बाद भारत ने पीओके स्थित आतंकी कैंपों पर बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में बालाकोट में जैश के सीनियर कमांडर समेत करीब 300 आतंकी मारे गए। इस हमले में जैश के सबसे बड़े कैंप को नुकसान पहुंचाया गया। इसमें किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा और इस बात का ख्‍याल रखा गया था। उन्‍होंने बताया कि घने जंगलों में यह आतंकी कैंप मौजूद थे। इस हमले के वक्‍त मसूद अजहर का करीबी रिश्‍तेदार मौलाना युसूफ अजहर, जोकि जैश-ए-मोहम्‍मद का टॉप लीडर भी था, वह भी कैंप भी मौजूद था।

बता दे, पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा भारतीय जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद से ही लोगों में आंतकियों के खिलाफ काफी नाराजगी थी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से यह काफी सख्त एक्शन माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी कैंपों को निशाना बनाते हुए बमबारी की। इंडियन एयर फोर्स के 12 मिराज 2000 विमानों ने जैश के आंतकी ठिकानों पर 1000 किलों से ज्यादा विस्फोटक गिराए। खबरों की मानें तो इंडियन एयर फोर्स ने आज सुबह 03:30 बजे ये बमबारी की। इंडियन एयर फोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया है। इंडियन एयर फोर्स की इस कार्रवाई के बाद अब बॉलीवुड का रिएक्शन भी सामने आने लगा है।

अंदर घुस के मारो: अक्षय कुमार

पीओके में इंडियन एयर फोर्स द्वारा की गई कार्रवाई की खबर आते ही अजय देवगन, अनुपम खेर और परेश रावल ने जहां ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा। वहीं, बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इंडियन एयर फोर्स की जमकर तारीफ की और कहा- 'अंदर घुस के मारो'।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल