न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान की साख दांव पर, बड़ा सवाल - क्या दर्शकों को पसन्द आएगी 'लालसिंह चड्ढा'?

‘लालसिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है, इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 1:40:40

आमिर खान की साख दांव पर, बड़ा सवाल - क्या दर्शकों को पसन्द आएगी 'लालसिंह चड्ढा'?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘दंगल (Dangal)’ में तीन जवान बच्चों के पिता के रूप में नजर आए आमिर खान (Aamir Khan) को दर्शकों ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs Of Hindostan)’ में पूरी तरह से दरकिनार कर दिया और अब आमिर खान तीन साल बाद एक बार फिर से दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म ‘लालसिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)’ को पूरा करने में लगे हैं। यह फिल्म इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी जहाँ उसका मुकाबला वर्तमान समय के बॉलीवुड के सबसे कमाऊ सितारे अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से होगा। यह वर्ष का अन्तिम और सबसे बड़ा मुकाबला होगा, जहाँ पर आमिर खान की साख दांव पर लगी होगी।

‘लालसिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है, इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं, जो इससे पहले उनके साथ ‘तलाश’ और ‘थ्री इडियट’ कर चुकी हैं। अब फिल्म के सेट्स से आमिर खान के जो दृश्य मीडिया में आए हैं उन्हें देखने के बाद मन में एक प्रश्न उठने लगा है कि क्या दर्शक उन्हें इस रूप में पसन्द करेंगे। वैसे आमिर खान बहुत ही सुलझे हुए निर्माता, निर्देशक व अदाकार हैं। उन्होंने सहर्ष ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की असफलता को स्वीकारा था। इस फिल्म के प्रदर्शन के दो वर्ष बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म पूरी सोची-समझी योजना के अनुसार शुरू की है। उन्होंने महसूस किया है कि अब दर्शक उन्हें नायिका के साथ रोमांस करते हुए कम पसन्द कर रहा है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस बार अपनी उम्र के अनुरूप किरदार को चुना है। इस फिल्म में वे पहली बार सिख सरदार के रूप में दिखायी देंगे।

aamir khan,aamir khan new movie,aamir khan news,aamir khan lal singh chaddha,lal singh chaddha,lal singh chaddha movie,about lal singh chaddha,lal singh chaddha release date,entertainment,bolllywood news

पिछले 20 साल (2000 लगान) में आमिर खान (Aamir Khan) ने दर्शकों को ‘लगान’ से लेकर ‘दंगल’ तक बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दर्शक आमिर खान के नाम पर महंगी से महंगी टिकट लेकर सिनेमा देखने जाता है लेकिन ‘ठग्स’ को देखने के बाद उसके मन में आमिर को लेकर द्वंद्व चलने लगा है। दर्शक सोच में है कि क्या आमिर खान भी अब शाहरुख खान की तरह असफलता की ओर चल दिए हैं।

यह आमिर खान (Aamir Khan) का बड़प्पन था जिन्होंने ‘ठग्स’ पर दर्शकों की नकारात्मक टिप्पणी को अपने ऊपर लेते हुए असफलता को स्वीकार किया है। उन्होंने अन्य सितारों की तरह असफलता का ठिकरा निर्देशक पर नहीं फोड़ा है। उन्होंने इस बात को भी सहर्ष स्वीकार किया था कि पूरी फिल्म में अमिताभ बच्चन का अभिनय उनके अभिनय पर भारी रहा है। यह ऐसी स्वीकारोक्ति थी जिसे हर सितारा स्वीकार नहीं कर सकता।

aamir khan,aamir khan new movie,aamir khan news,aamir khan lal singh chaddha,lal singh chaddha,lal singh chaddha movie,about lal singh chaddha,lal singh chaddha release date,entertainment,bolllywood news

आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले वर्ष इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए आमिर ने लिखा, ‘क्या पता हम में है कहानी, या है कहानी में हम।’ इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने प्रदर्शन तिथि की भी घोषणा की। फिल्म क्रिसमस 2020 को रिलीज होगी। लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने आमिर खान को लेकर ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ बनाई थी। ‘लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)’ हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है, जिसने ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया था। फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक लीड कैरेक्टर में थे। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। 55 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 678.2 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था। 23 जून, 1994 को इसका लॉस एंजिल्स में प्रीमियर हुआ था और युनाइटेड स्टेट्स में यह फिल्म 6 जुलाई, 1994 को प्रदर्शित हुई थी। उस दौर में हॉलीवुड फिल्मों की लम्बाई कम रहती थी लेकिन फॉरेस्ट गम्प 142 मिनट लम्बी फिल्म थी। बेहतरीन अभिनय व बेमिसाल निर्देशन के बदौलत इस फिल्म ने अपने साथ दर्शकों को जोडऩे में सफलता प्राप्त की थी।

फॉरेस्ट गंप की शुरुआत भी ऐसे ही होती है जैसे लाल सिंह चड्ढा के मोशन पोस्टर में दिखाया गया है। लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर ने खूब तैयारी की है। आमिर ने अपने यंग किरदार के लिए 20 किलो वजन भी कम किया है और वे इस फिल्म के लिए स्पेशल डाइट पर हैं जिसमें सब्जी रोटी और प्रोटीन शेक शामिल हैं। लालसिंह चड्ढा का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन और वॉयकाम 18 कर रहा है। भारत में इसका वितरण जहाँ वॉयकाम 18 मोशन पिक्चर करेगा वहीं ओवरसीज मार्केट में इसका वितरण पैरामाउण्ट पिक्चर्स करेगा जिसने मूल फिल्म का निर्माण किया था। इस फिल्म की पटकथा अतुल कुलकर्णी ने तैयार की है, मूल फिल्म का स्क्रीनप्ले एरिक रोथ ने लिखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका