न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्लैश से डरी ‘अमावस’, अब फरवरी में आएगी नजर, लिया वीएफएक्स का बहाना

बॉलीवुड में इन दिनों हर दूसरा निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म प्रदर्शन को टालने के लिए वीएफएक्स का बहाना बना देता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 5:58:10

क्लैश से डरी ‘अमावस’, अब फरवरी में आएगी नजर, लिया वीएफएक्स का बहाना

बॉलीवुड में इन दिनों हर दूसरा निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म प्रदर्शन को टालने के लिए वीएफएक्स का बहाना बना देता है। असल में क्यों कर किसी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया गया है इसकी जानकारी कोई नहीं देता है। ऐसा ही वाक्या 11 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली नरगिस फाखरी की फिल्म ‘अमावस’ को लेकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब यह फिल्म 11 जनवरी को प्रदर्शित न होकर 1 फरवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म के प्रदर्शन में यह देरी विजुअल इफेक्ट और पोस्ट प्रोडक्शन से संबंधित कार्य की वजह से हो रही है।

फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल ने एक बयान में कहा, ‘हम टॉप क्लास वीएफएक्स को हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं और इसमें थोडा समय लगता है। हम जल्दबाजी में फिल्म को प्रदर्शित नहीं करना चाहते और हम फिल्म को शीर्ष स्तर का बनाना चाहते हैं।’

bollywood,nargis fakhri,amavas,amavas release date,uri,the accidental prime minister

भूषण पटेल बॉलीवुड में विक्रम भट्ट के बाद हॉरर फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक के तौर पर ख्यात हैं। वे ‘अमावस’ से पहले ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘1920 इविल’ और ‘अलोन’ जैसी हॉरर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया है।

लम्बे समय से बॉलीवुड से गायब ‘रॉक स्टार’ फेम नरगिस ‘अमावस’ के जरिये वापसी कर रही हैं। यह एक हॉरर फिल्म है। इसमें सचिन जोशी, विवान भटेना, नवनीत कौर ढिल्लो, मोना सिंह और अली असगर मुख्य भूमिका में होंगे।

भूषण पटेल की बात से हम इंकार नहीं कर सकते लेकिन हमें लगता है उन्होंने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि 11 जनवरी को कई और फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन में मुख्य रूप से दो फिल्में—उरी और एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर—अपने विषय के चलते दर्शकों व राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। इससे इन फिल्मों को बहुत ज्यादा हाइप मिल रही है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इनका कारोबार बेहतरीन रहने की उम्मीद है। ऐसे में बिना चर्चित सितारों के साथ बनी ‘अमावस’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने को तरस सकती है, जिसकी वजह से उसे अब 1 फरवरी को प्रदर्शित किये जाने की घोषणा की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल