न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तो आखिर इस कारण कैटरिना ने छोडी रेमो की डांस फिल्म, वरुण को लगा झटका

इस वर्ष अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार परदे पर नजर आए वरुण धवन (Varun Dhawan) को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बडा झटका दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 11:03:44

तो आखिर इस कारण कैटरिना ने छोडी रेमो की डांस फिल्म, वरुण को लगा झटका

इस वर्ष अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार परदे पर नजर आए वरुण धवन (Varun Dhawan) को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बडा झटका दिया है। यह झटका उन्होंने वरुण को रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली अगली डांस फिल्म ‘एबीसीडी-3’ से अपना नाम वापस लेकर दिया है। समाचारों में बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ ने रेमो डिसूजा की डांस आधारित फिल्म को छोड दिया है। वैसे तो कहा जा रहा है कि तारीखों के चलते कैटरीना ने इस फिल्म को छोड़ा है लेकिन अपुष्ट समाचारों में कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ ने इस फिल्म को सलमान खान के कहने के बाद छोडा है। सलमान खान की इस वर्ष रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस-3 बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। इस फिल्म की असफलता को लेकर कुछ माह पूर्व रेमो ने कहा था कि फिल्म की पटकथा पूरी नहीं थी और फिल्म शुरू कर दी गई। एक तरह से इसकी असफलता का श्रेय उन्होंने सलमान खान पर डाला था। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि रेमो डिसूजा की फिल्म कैटरीना ने सलमान खान के कहने पर छोडी है। फिलहाल तो उनकी तारीखों की समस्या को ही इसकी वजह बताया जा रहा है, जो ‘भारत’ से टकरा रही हैं।

bollywood,katrina kaif,remo dsouza,varun dhawan,Salman Khan

फिल्म से नाम वापस लेने के बारे में कैटरीना कैफ के प्रवक्ता ने बताया कि सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में कैटरीना व्यस्त हैं और उसकी डेट इस फिल्म के साथ टकरा रही है। जिसके चलते उनके पास कोई पर्याय नहीं था और वह इस फिल्म से अपना नाम वापस ले रही हैं। इस बारे में बताते हुए कैटरीना कैफ के प्रवक्ता ने कहा है, ‘कैटरीना कैफ को फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा की डांस पर आधारित फिल्म छोडनी पड रही है क्योंकि वह ‘भारत’ की शूटिंग में बहुत अधिक व्यस्त हैं। कैटरीना कैफ समझदार हैं। वह समझ गई थी कि उनकी फिल्म ‘भारत’ और रेमो डिसूजा की बनने वाली फिल्मों की डेट आपस में टकराएंगी, जिसके चलते उन्होंने यह समझदारी भरा निर्णय लिया है कि वह इस फिल्म से हट जाए। उन्होंने रेमो डिसूजा और उनकी टीम को फिल्म के लिए बधाइयां दी हैं।’

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन प्रियंका चोपडा की शादी होने के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद इस फिल्म में कैटरीना कैफ को लिया गया था। हाल ही में कैटरीना फिल्म जीरो में अहम किरदार निभाती नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम