न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बचपन से सर पर अल्लाह का हाथ और..' कुली में अमिताभ के किरदार में जान डालने के लिए कादर खान ने लिखा था यह डायलाग

अमिताभ बच्चन के सुपरस्टार बनने में कादर खान द्वारा लिखे डायलॉग्स का बड़ा योगदान है। हम आपके लिए लाए हैं उनके 10 खास डायलॉग्स।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jan 2019 12:39:18

'बचपन से सर पर अल्लाह का हाथ और..' कुली में अमिताभ के किरदार में जान डालने के लिए कादर खान ने लिखा था यह डायलाग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। कादर खान के बेटे सरफराज ने इसकी पुष्टि की। कादर खान (Kader Khan) लंबे समय से बीमार थे और कनाडा के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया है। वह दिमाग की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और कनाडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कादर खान को एक्टर के तौर पर सब जानते हैं। लेकिन उनकी एक पहचान जो उनके अंदर के एक्टर से कहीं ज्यादा है वो हैं कादर खान के डायलॉग्स। अमिताभ बच्चन के सुपरस्टार बनने में कादर खान द्वारा लिखे डायलॉग्स का बड़ा योगदान है। हम आपके लिए लाए हैं उनके 10 खास डायलॉग्स।

- 1983 में रिलीज हुई कुली में अमिताभ के किरदार में जान डालने वाले संवाद कादर खान ने ही लिखे थे। 'बचपन से सर पर अल्लाह का हाथ और अल्लाहरख्खा है अपने साथ, बाजू पर 786 का है बिल्ला, 20 नंबर की बीड़ी पीता हूं और नाम है 'इकबाल'।' - फिल्म कुली, 1983

bollywood,kader khan,kader khan dialogue,amitabh bachchan

- 'सुख तो बेवफा है आता है जाता है, दुख ही अपना साथी है, अपने साथ रहता है। दुख को अपना ले तब तकदीर तेरे कदमों में होगी और तू मुकद्दर का बादशाह होगा।' - मुकद्दर का सिकंदर, 1978 (फकीर बाबा बने कादर खान जिंदगी का मर्म अमिताभ को समझाते हैं।)

- 'मालिक मुझे नहीं पता था कि बंदूक लगाए आप मेरे पीछे खड़े हैं। मुझे लगा, मुझे लगा कि कोई जानवर अपने सींग से मेरे पीछे खटबल्लू बना रहा है।'- हिम्मतवाला (1983)। अमजद खान के हंसोड़ मुंशी का किरदार निभाने वाले कादर को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन का फिल्मफेयर मिला था।

- 'आप हैं किस मर्ज की दवा, घर में बैठे रहते हैं, ये शेर मारना मेरा काम है? कोई मवाली स्मग्लर हो तो मारूं मैं शेर क्यों मारूं, मैं तो खिसक रहा हूं और आपमें चमत्कार नहीं है तो आप भी खिसक लो।' - मिस्टर नटवरलाल, 1979। फिल्म में अमिताभ ने भगवान से बात करते हुए यह डॉयलाग्स कहा था।

bollywood,kader khan,kader khan dialogue,amitabh bachchan

- 'ऐसे तोहफे (बंदूकें) देने वाला दोस्त नहीं होता है, तेरे बाप ने 40 साल मुंबई पर हुकूमत की है इन खिलौनों के बल पर नहीं, अपने दम पर।' - अंगार (1992)

- 'दारू पीता नहीं है अपुन, क्योंकि मालूम है दारू पीने से लीवर खराब हो जाता है, लीवर।'- सत्ते पे सत्ता (1982), यह डॉयलाग्स अमिताभ शराब के नशे में बोलते हैं।

- 'विजय दीनानाथ चौहान, पूरा नाम, बाप का नाम दीनानाथ चौहान, मां का नाम सुहासिनी चौहान, गांव मांडवा, उम्र 36 साल 9 महीना 8 दिन और ये सोलहवां घंटा चालू है।' - अग्निपथ (1990)

- 'तुम्हें बख्शीश कहां से दूं, मेरी गरीबी का तो ये हाल है कि किसी फकीर की अर्थी को कंधा दूं तो वो उसे अपनी इंसल्ट मान कर अर्थी से कूद जाता है।'- बाप नंबरी बेटा दस नंबरी (1990) में चालाक ठग का किरदार निभाने वाले कादर का एक मशहूर सीन है यह।

- 'कहते हैं किसी आदमी की सीरत अगर जाननी हो तो उसकी सूरत नहीं उसके पैरों की तरफ देखना चाहिए, उसके कपड़ों को नहीं उसके जूतों की तरफ देख लेना चाहिए।'- हम (1991) में कादर खान का डबल रोल था और आर्मी कर्नल के किरदार में यह डायलॉग उन्होंने बोले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी