न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त को मिला ‘संजू’ का नायाब तोहफा, शुरू होगी ‘मुन्नाभाई’, करियर में आएगा उछाल

‘संजू’ की पटकथा तैयार करते हुए राजकुमार हिरानी संजय दत्त से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने उनको लेकर अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘मुन्नाभाई’ के तीसरे भाग की घोषणा 2017 में ही कर दी

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 12:56:52

संजय दत्त को मिला ‘संजू’ का नायाब तोहफा, शुरू होगी ‘मुन्नाभाई’, करियर में आएगा उछाल

आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद जेल की सजा काट कर बाहर आए संजय दत्त की बॉलीवुड में कामयाब वापसी नहीं हो पायी है। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने जिन फिल्मों में काम किया, वे सभी असफल रहीं। हां उनकी बायोपिक के नाम पर बनी राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ ने जरूर उन्हें चर्चाओं में रखा। ‘संजू’ की पटकथा तैयार करते हुए राजकुमार हिरानी संजय दत्त से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने उनको लेकर अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘मुन्नाभाई’ के तीसरे भाग की घोषणा 2017 में ही कर दी। उन्होंने उस समय कहा था कि वे बहुत जल्द मुन्नाभाई-3 को लेकर दर्शकों के सामने आएंगे। उन्होंने इसकी पटकथा पर काम शुरू कर दिया और अब ‘मुन्नाभाई’ में सर्किट का किरदार अभिनीत करने वाले अरशद वारसी ने इस बात को पुख्ता कर दिया है कि मुन्नाभाई सीरीज की फिल्म बनने जा रही है।

bollywood,sanjay dutt,munna bhai,munna bhai series,arshad warshi

पीटीआई को दिए अपने एक साक्षात्कार में अरशद वारसी ने कहा है, ‘मुझे पता है कि फिल्म की पटकथा पूरी तरह तैयार है। मुझे राजकुमार हिरानी ने बताया की इस साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। शायद इस साल के बीच में या फिर अंत में। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा- ‘जी हां, संजय दत्त और मैं इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।’

bollywood,sanjay dutt,munna bhai,munna bhai series,arshad warshi

राजकुमार हिरानी काफी दिनों पहले से ‘मुन्नाभाई-3’ की पटकथा पर काम कर रहे थे। उन्होंने साल 2007 में इस फिल्म का एक टीजर भी दर्शकों के लिए रिलीज किया था। लेकिन मुन्नाभाई-3 पर काम करने से पहले हिरानी ने आमिर खान के साथ ‘पीके’ पर काम करना शुरू किया। इस बीच उन्होंने अपना प्रोडक्शन शुरू किया जिसके तहत उन्होंने बतौर निर्माता ‘साला खडूस’ का निर्माण किया और फिर वे संजय दत्त की बायोपिक पर काम करने लग गए। इस कारण मुन्नाभाई-3 को टाल दिया गया। राजकुमार हिरानी ने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के बाद ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ बनाई और उन्होंने उस वक्त इसके तीसरे भाग को ‘मुन्नाभाई चले अमेरिका’ के नाम से बनाना तय किया था। अब जब यह कहा जा रहा है कि वे इस सीरीज के तीसरे भाग को लेकर आ रहे हैं तो क्या वे उसे मुन्नाभाई चले अमेरिका के नाम से ही बनाएंगे या फिर कोई और नया नाम दिया जाएगा।

यदि इस वर्ष यह फिल्म शुरू होती है तो फिर निश्चित तौर पर इसे 2020 में ही प्रदर्शित किया जाएगा। राजकुमार हिरानी की फिल्म में आते ही संजय दत्त के रुके हुए करियर में उछाल आएगा। ऐसे दौर में हो सकता है कि कोई ऐसी फिल्म उनके हाथ लग जाए जिसके प्रदर्शन के बाद उनकी तकदीर बदल जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम