न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2018: 100 करोड क्लब में पहली बार शामिल हुए ये नामचीन सितारे

साल 2018 फिल्म इंडस्ट्री के लिए शानदार रहा। इस साल कई हिट और सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं और निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों की भी खूब चांदी रही।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 3:14:57

Flashback 2018: 100 करोड क्लब में पहली बार शामिल हुए ये नामचीन सितारे

साल 2018 फिल्म इंडस्ट्री के लिए शानदार रहा। इस साल कई हिट और सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं और निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों की भी खूब चांदी रही। लगातार पैसा वसूल फिल्मों के चलते साल भर रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर बना रहा। इतना ही नहीं, इस साल कई सितारों ने 100 करोड रुपये के क्लब में पहली बार एंट्री की और इसमें से कुछ नाम तो चौंकाने वाले हैं। देखिए कौन-कौन है लिस्ट में-

bollywood,flashback 2018,bollywood movies,amitabh bachchan,rajnikanth,tiger shroff,shahid kapoor,kartik aryan,rajkummar rao,ayushmann khurrana

अमिताभ बच्चन—सदी के महानायक के रूप में पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने 49 साल के फिल्मी करियर में पहली बार बॉक्स ऑफिस पर 100 करोडी फिल्म में काम किया। वैसे तो उनके लिए यह रकम कोई मायने नहीं रखती। एक वक्त था जब उनकी दस फिल्मों ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड से ज्यादा का कारोबार किया था। खैर इस वर्ष उन्होंने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के जरिये इस क्लब में जगह बनाई।

bollywood,flashback 2018,bollywood movies,amitabh bachchan,rajnikanth,tiger shroff,shahid kapoor,kartik aryan,rajkummar rao,ayushmann khurrana

रजनीकांत—कुछ ऐसा ही हाल दक्षिण के सुपर सितारे रजनीकांत का रहा। उन्होंने भी अपने करियर में पहली बार 100 करोड़ी क्लब में जगह बनाई। रजनीकांत ने एक नहीं कई सारी हिट हिंदी फिल्में दी हैं लेकिन इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ के हिन्दी वर्जन के साथ वो भी पहली बार 100 करोड रुपये क्लब में जगह बना पाए। ये फिल्म अब 200 करोड रुपये के क्लब में प्रवेश करने जा रही है।

bollywood,flashback 2018,bollywood movies,amitabh bachchan,rajnikanth,tiger shroff,shahid kapoor,kartik aryan,rajkummar rao,ayushmann khurrana

टाइगर श्रॉफ—मार्च महीने में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और इस फिल्म ने 168 करोड रुपये की शानदार कमाई की। पहले ही दिन फिल्म ने 25.10 करोड रुपये की कमाई के साथ चौंकाने वाले आंकडे पेश किए थे।

bollywood,flashback 2018,bollywood movies,amitabh bachchan,rajnikanth,tiger shroff,shahid kapoor,kartik aryan,rajkummar rao,ayushmann khurrana

शाहिद कपूर—शाहिद कपूर साल 2003 से बॉलीवुड में है लेकिन उन्होंने पहली बार 100 करोडी क्लब में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘पद्मावत’ के जरिये जगह बनाई। इस फिल्म ने 302 करोड रुपये की कमाई की और इसी के साथ शाहिद कपूर को भी पहली बार 100 करोड रुपये क्लब में एंट्री करने का मौका मिल गया।

bollywood,flashback 2018,bollywood movies,amitabh bachchan,rajnikanth,tiger shroff,shahid kapoor,kartik aryan,rajkummar rao,ayushmann khurrana

कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुच और सन्नी सिंह—इन तीनों ही स्टार्स की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ दर्शकों को खूब पसंद आई। इन तीनों ने ही इस फिल्म के साथ पहली बार 100 करोड रुपये के क्लब में प्रवेश किया।

bollywood,flashback 2018,bollywood movies,amitabh bachchan,rajnikanth,tiger shroff,shahid kapoor,kartik aryan,rajkummar rao,ayushmann khurrana

विक्की कौशल—‘मसान’ जैसी ऑफ बीट फिल्म से शुरूआत करने वाले विक्की कौशल ने इस साल एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों से 100 करोड रुपये क्लब में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म आलिया भट्ट के साथ ‘राजी’ रही, तो दूसरी राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ रही। संजू न सिर्फ 100 करोड बल्कि 300 करोडी क्लब में शामिल हुई। इसने 341 करोड का कारोबार किया।

bollywood,flashback 2018,bollywood movies,amitabh bachchan,rajnikanth,tiger shroff,shahid kapoor,kartik aryan,rajkummar rao,ayushmann khurrana

राजकुमार राव—पिछले कई वर्षों से लगातार अपने अभिनय से दर्शकों को भाने वाले राजकुमार राव ने भी इस साल एकल दम पर 100 करोडी क्लब में जगह बनाई। उनकी फिल्म ‘स्त्री’ ने दर्शकों को तो उनका कायल बना ही दिया साथ ही इसी के साथ वो पहली बार 100 करोड रुपये क्लब में एंट्री करने वाले अगले सितारे बने। ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड का कारोबार किया।

bollywood,flashback 2018,bollywood movies,amitabh bachchan,rajnikanth,tiger shroff,shahid kapoor,kartik aryan,rajkummar rao,ayushmann khurrana

आयुष्मान खुराना—विक्की डोनर से अपनी शुरूआत करने वाले आयुष्मान खुराना ने इस साल एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों से हमें एंटरटेन किया और दोनों ही फिल्में हिट रही। उन्होंने अंधा धुन और बधाई हो जैसी फिल्में दी। ‘बधाई हो’ एक ऐसी फिल्म रही जिसकी आज तक चर्चा है। इस फिल्म की सक्सेस के साथ ही वो भी पहली बार 100 करोड रुपये के क्लब में एंट्री कर पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द

क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत

तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें

सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी

Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु

Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट

सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज

क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई

शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल

बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी