न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'टाइगर ज़िंदा है' को देखने के बाद करण जौहर ने बोली इतनी बड़ी बात !!

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Dec 2017 12:39:32

'टाइगर ज़िंदा है' को देखने के बाद करण जौहर ने बोली इतनी बड़ी बात !!

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म धमाका करेगी इसमें कोई दो राय नहीं है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज है इसका अंदाजा इसकी एडवांस बुकिंग को देखकर लग गया था। रही-सही कसर पहले दिन सुबह के शोज ने पूरी कर दी है। मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में इसे प्रात: 8.30 बजे से चलाया गया है। कहीं कहीं तो इसके पांच-पांच शो रखे गए हैं। ज्यादातर मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने अपनी सभी स्क्रीन्स पर इसके मार्निंग शो रखे। मार्निंग शो में दर्शकों की संख्या 80 प्रतिशत के करीब रही है, जो बेहतरीन है। इस भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है शाम और रात के सभी शोज 100 प्रतिशत फुल रहेंगे।

ट्रेड विश्लेषकों का आंकलन था कि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड तक का कारोबार करने में सफल होगी, लेकिन महाराष्ट्र में 'मनसे' (राज ठाकरे की राजनीतिक पार्टी) के फिल्म डिवीजन ने इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर विरोध व्यक्त किया, जिसके चलते एकल सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में इसकी एडवांस बुकिंग की रफ्तार में कमी आई, जिसके चलते अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी, लेकिन सिनेमाघरों के बाहर लगी दर्शकों की लम्बी कतारों को देखकर यह आंकलन कम नजर आ रहा है। हालात के अनुसार कहा जा सकता है कि 'टाइगर जिंदा है' पहले दिन 45 करोड के लगभग कारोबार करेगी जो सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म होगी।

कल रात 'टाइगर जिन्दा है' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिग रखी थी जिसमें बालीवुड के कई बड़े सितारे सलमान की फिल्म को देखने के लिए पहुंचे थे। जिसमें अक्षय कुमार, करण जौहर, मौनी रॉय, सलीम खान, सोहेल खान जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। जब लोगों के पता लगा कि भाईजान की फिल्म इन स्टार्स ने देख ली है तो वो लोग इनकी तरफ से फिल्म के रिव्यू का इंजतार करने लगे।

लोगों के इस इंतजार को खत्म किया है बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड डायरेक्टर करण जौहर ने। जी हां, करण जौहर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करके टाइगर जिंदा है को जबरदस्त फिल्म बताया है। उन्होंने लिखा है, 'टाइगर ने फिर से एक बार दहाड़ लगाई है और शेरनी ने कमाल कर दिया है। सलमान और कटरीना एक साथ धूम मचा रहें हैं। यह फिल्म बाक्स आफिस पर तहलका मचा देगी। इस बार का वीकेंड स्वैग से भरा रहेगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री को मैरी क्रिसमस।'

सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' रही है, जिसने पहले दिन लगभग 40.35 करोड का कारोबार किया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी 'एक था टाइगर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 32.92 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस वर्ष की सबसे बड़ी ओपनिंग हिन्दी में डब दक्षिण की बहुचर्चित फिल्म 'बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन' रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले 41 करोड़ का कारोबार किया था।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर