न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Movie Review: ‘लुका छुपी’—दिल खोलकर हंसता है दर्शक, पैसा वसूल है फिल्म

अपने विषय और प्रस्तुतीकरण के बलबूते पर ‘लुका छुपी (Luka Chuppi)’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चमत्कारिक फिल्म सिद्ध होगी अब इसमें कोई दोराय नहीं है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 2:37:17

Movie Review: ‘लुका छुपी’—दिल खोलकर हंसता है दर्शक, पैसा वसूल है फिल्म

गत सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर हास्य के नाम पर परोसे गए रायते को देखकर अफसोस हुआ था लेकिन आज निर्माता दिनेश विजन (Dinesh Vijan) की लक्ष्मण उत्तेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लुका छुपी’ देखकर न सिर्फ मन प्रसन्न हुआ अपितु न चाहते हुए भी बेतहाशा ठहाके लगाते हुए इस फिल्म को देखा। पूरी तरह से पैसा वसूल है यह फिल्म। अपने विषय और प्रस्तुतीकरण के बलबूते पर ‘लुका छुपी (Luka Chuppi)’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चमत्कारिक फिल्म सिद्ध होगी अब इसमें कोई दोराय नहीं है।

dinesh vijan,kartik aaryan,kriti sanon,luka chuppi,luka chuppi movie review,luka chuppi movie,luka chuppi movie dialogues,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

निर्देशक लक्ष्मण उत्तेकर ने एक सामाजिक मुद्दा उठाया है। महानगरों में युवाओं का लिव इन रिलेशन में रहना आम बात हो गई है, लेकिन छोटे और मझोले शहरों में इसे अभी तक इतनी आसानी से स्वीकार नहीं किया जा रहा है। युवाओं के लिए पूरी आजादी के साथ प्यार करना या रिलेशनशिप में रहना समाज को हजम नहीं होता। अगर कोई लिव इन में रहता है तो समाज की नजर में यह एक बहुत बड़ा गुनाह माना जाता है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि नए युग में भी लिव इन रिलेशनशिप को लेकर समाज का कैसा रवैया है। रिलेशनशिप एक समझौता नहीं है, प्यार और शादी दो अलग-अलग चीजें हैं। शादी से पहले लिव इन में रहना क्यों सही है, यह फिल्म में समझाने की सार्थक कोशिश की गई है।
फिल्म की कहानी ज्यादा प्रभावी नहीं है लेकिन उसे फिल्माया बेहद खूबसूरती से गया है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका फिल्म के किरदारों ने निभाई है जिन्हें निर्देशक इस खूबी के साथ पेश किया है कि शुरू से लेकर अन्त तक आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

गुड्डू के किरदार में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पूरी तरह से डूबे नजर आए हैं। उन्होंने हर दृश्य चाहे वो कॉमेडी हो, रोमांस हो या फिर बेबसी का हो बेहतरीन ढंग से निभाया है। कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी उनका अच्छा साथ दिया है। दोनों की जुगलबंदी दर्शकों को बांधे रखने में सफल है। अभिनय में सोने पे सुहागा हैं पंकज त्रिपाठी जिन्होंने फिल्म में एक बेहद रोचक किरदार निभाया है। अपार शक्ति खुराना ने भी दर्शकों को हंसाने में सफलता प्राप्त की है। छोटे-छोटे किरदारों में नजर आने वाले अतुल श्रीवास्तव, विश्वनाथ चटर्जी, नेहा सरार्प और सपना सेंड अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में सफल रहे हैं।

dinesh vijan,kartik aaryan,kriti sanon,luka chuppi,luka chuppi movie review,luka chuppi movie,luka chuppi movie dialogues,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बात करें निर्देशन की तो लक्ष्मण उत्तेकर ने अपने पहले निर्देशकीय प्रयास में बेहतरीन काम किया है। हालांकि मध्यान्तर से पूर्व फिल्म कुछ कमजोर नजर आती है लेकिन मध्यान्तर बाद जिस तरह से उन्होंने कमान को संभाला है उसकी तारीफ ही की जानी चाहिए। सैकंड हाफ में उन्होंने जो कॉमिक टच गढ़ा है उसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म का छायांकन (सिनेमेटोग्राफी) शानदार है। सम्पादक के तौर पर मनीष प्रधान ने फिल्म को बहुत चतुराई से सम्पादित किया। हां गीत संगीत के मामले में जरूर फिल्म कमजोर पड़ जाती है। फिल्म में चार पुराने गीतों को रीक्रिएट किया गया है जो बेसरकारक हैं।

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जोरदार कमाई करेगी इसमें कोई शक नहीं है। फिल्म को जो पॉजिटिव रेस्पांस मिला है वह इसके कारोबार को बढ़ाने में सहायक होगा। पंकज त्रिपाठी के किरदार को दर्शक लम्बे समय तक याद रखेंगे। पूरी तरह से युवाओं को केन्द्र में रखकर बनाई गई यह फिल्म महानगरों के साथ-साथ मझोले और छोटे शहरों में भी जबरदस्त कमाई करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल