न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बाहुबली’ का 300 करोड के साथ हिन्दी फिल्मों में आगाज, 2019 बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह दक्षिण के प्रसिद्ध सितारे और ‘बाहुबली’ सीरीज से विश्व भर में प्रसिद्ध हुए अभिनेता प्रभास की ‘साहो’ है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 7:28:43

‘बाहुबली’ का 300 करोड के साथ हिन्दी फिल्मों में आगाज, 2019 बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर वर्ष 2019 में यूं तो कई ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होगा जो अपनी सफलता के जरिये नया इतिहास रचेंगी। इन फिल्मों में जहाँ नामी व बडे सितारे होंगे वहीं कुछ मझोले सितारे भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। सितारों से सजी फिल्मों की इस भीड में एक ऐसी फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसे लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है लेकिन यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन जाएगी।

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह दक्षिण के प्रसिद्ध सितारे और ‘बाहुबली’ सीरीज से विश्व भर में प्रसिद्ध हुए अभिनेता प्रभास की ‘साहो’ है। इस फिल्म का निर्देशन शुजीत कर रहे हैं। बाहुबली और बाहुबली-2 के बाद यह प्रभास की प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म है, जिसका बजट 300 करोड बताया जा रहा है। इस फिल्म को हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी बनाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि इसका टीजर बाहुबली-2 के साथ प्रदर्शित किया गया था, जिसने दर्शकों के रौंगटे खडे कर दिए थे।

bollywood,bahubali,prabhas,sahoo

‘साहो’ सिर्फ एक कोर एक्शन फिल्म नहीं है अपितु इसमें कॉमेडी का भी तडका लगाया गया है। प्रभास इस फिल्म में सिर्फ एक्शन करते नहीं दिखेंगे अपितु वे रजनीकांत की स्टाइल में कॉमेडी भी करते नजर आएंगे। फिल्म में हास्य के लिए जहाँ गुदगुदाने वाले संवादों का सहारा लिया गया है, वहीं अच्छी टाइमिंग भी ली गई है।

bollywood,bahubali,prabhas,sahoo

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रभास दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। एक भूमिका में वे इंटरनेशनल एजेंट बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग भारत और दुबई में की गई है। हाल ही में इस फिल्म से 1 मिनट 22 सेकेंड वाला एक वीडियो शेयर किया था जिसमें शूटिंग सेट के दृश्य दिखाए गए। वीडियो में फिल्म के निर्देशक शुजीत के अलावा क्रिएटिव मेंबरों का परिचय करवाया गया और एक एक्शन सीन की प्रैक्टिस भी दिखाई गई। जानकारी के मुताबिक इस सीन को शूट करने में 60 दिन लगे और 400 लोगों ने मिलकर काम किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इसके अतिरिक्त फिल्म को उत्तर भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए इसमें बॉलीवुड के सितारों का जमावडा किया गया है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, आदित्य श्रीवास्तव, नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर, अरुण विजय जैसे सितारे नजर आएंगे। 15 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दो बडी हिन्दी फिल्मों—मिशन मंगल और बाटला हाउस से टकराव झेलना पडेगा। यह दोनों फिल्में बॉलीवुड के बडे सितारों अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की हैं, जिन्होंने गत वर्ष इसी मौके पर ‘गोल्ड’ और ‘सत्यमेव जयते’ दी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम