न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2.0 लगा सवालिया निशान, प्रदर्शित होगी या नहीं!

पिछले दो सालों से भारतीय सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म 2.0 चर्चा में है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Mar 2018 3:12:13

2.0 लगा सवालिया निशान, प्रदर्शित होगी या नहीं!

पिछले दो सालों से भारतीय सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म 2.0 चर्चा में है। यह दक्षिण के निर्माता निर्देशक शंकर की फिल्म है, जिन्होंने इसका पहला भाग रजनीकांत को लेकर ‘रोबोट’ के नाम से बनाया था। वैसे तो यह फिल्म गत वर्ष प्रदर्शित होनी थी लेकिन इसका वीएफएक्स कार्य पूरा नहीं हुआ जिसके चलते अब तक इसकी प्रदर्शन तिथि में तीन बार बदलाव किया गया है और अब यह कब प्रदर्शित होगी अभी यह संशय के दायरे में है। अपने बजट के साथ-साथ यह बड़े सितारों वाली फिल्म है। इसमें एक तरफ जहाँ रजनीकांत और एमी जैक्सन नजर आएंगे वहीं इन दोनों पर हावी होते दिखेंगे अक्षय कुमार।

गत दिनों इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर निर्माता लाइका प्रोडक्शन और निर्देशक शंकर में खासा विवाद हो गया था। प्राप्त समाचारों के अनुसार निर्माता 2.0 को जल्द से जल्द जिस तरह से तैयार है उसे प्रदर्शित करना चाहते हैं, जबकि निर्देशक शंकर का कहना है कि अभी फिल्म इस स्तर पर नहीं है कि इसे प्रदर्शित किया जाए। सूत्रों के अनुसार शंकर ने फिल्म को बहुत ज्यादा लंबा फिल्माया है जिसके चलते उन्हें एडिटिंग करने में समय लग रहा है। वहीं निर्माताओं को ऐसा लग रहा है कि यदि इस फिल्म के प्रदर्शन में और समय लगाया गया तो यह दर्शकों की नजरों से उतर जाएगी और इसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करने में मशक्कत करनी पड़ेगी।

bollywood,Akshay Kumar,2 0,rajinikanth,kaala,padman,gold,kesari

ज्ञातव्य है कि लाइका प्रोडक्शन ने इस फिल्म पर 450 करोड़ का भारी खर्च किया है, जिसे निकालने के लिए 2.0 को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 1000 करोड़ का कारोबार करना आवश्यक है जो इसकी देरी से अब असम्भव नजर आ रहा है। यह इसलिए कि बॉक्स ऑफिस पर आने वाली ग्रॉस इनकम का 50 प्रतिशत ही नेट के रूप में निर्माता को मिल पाता है।

शंकर का कहना है कि कम से कम दो माह का समय उन्हें और चाहिए। इस हिसाब से यह फिल्म मई या जून तक प्रदर्शन की स्थिति में होगी और तब इस फिल्म को बड़ी ओपनिंग के लिए कोई ऐसा वीकेंड नहीं मिलेगा जब दर्शक लगातार इसे देखने के लिए एकत्रित हो।

bollywood,Akshay Kumar,2 0,rajinikanth,kaala,padman,gold,kesari

हिन्दी फिल्मों में नायक, खलनायक और सह अभिनेता के तौर पर नजर आ चुके अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। किरदार के हिसाब से वे खलनायक हैं लेकिन वर्तमान समय में फिल्मों में खलनायक कोई नहीं होता, सभी नायक होते हैं। रजनीकांत की मौजूदगी के बावजूद निर्देशक शंकर ने उनके लिए सशक्त भूमिका लिखी है। शंकर इस किरदार के लिए बॉलीवुड और दक्षिण के छह नामी सितारों से मिले लेकिन किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया। इन सितारों की सोच थी कि रजनीकांत के सामने वे बौने नजर आएंगे। लेकिन अक्षय कुमार ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

यह सही है कि 2.0 सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है, जिसकी लागत निकलना कुछ मुश्किल नजर आ रहा है लेकिन वर्तमान समय में भारत में बड़े बजट वाली फिल्मों का प्रचलन बढ़ गया है। अब पूँजी निवेशक फिल्म के कथानक के हिसाब से उस पर खर्च करता है बिना यह सोचे समझे की लागत निकलेगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी