न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शानदार ओपनिंग के साथ अक्षय की 'गोल्‍ड' ने इस फिल्म को किया टॉप 5 से बाहर

अक्षय कुमार की फिल्‍म 'गोल्‍ड' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन जबरदस्त रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 4:15:38

शानदार ओपनिंग के साथ अक्षय की 'गोल्‍ड' ने इस फिल्म को किया टॉप 5 से बाहर

अक्षय कुमार की फिल्‍म 'गोल्‍ड' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन जबरदस्त रहा है। 15 अगस्‍त पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की इस फिल्‍म ने पहले दिन 25.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी है। इस बेहतरीन ओपनिंग के साथ ही 'गोल्‍ड' इस साल की तीसरी सबसे ज्‍यादा ओपनिंग पाने वाली फिल्‍म बन गई है और संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'पद्मावत' को पहले दिन की कमाई में टॉप 5 की लिस्‍ट से बाहर कर दिया है।

संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'पद्मावत' इस साल की शुरुआत में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। आपको याद दिला दें कि इस दिन अक्षय कुमार की फिल्‍म 'पैडमैन' रिलीज होने जा रही थी। लेकिन रिलीज के ठीक एक हफ्ते पहले अक्षय कुमार ने संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की और 'पैडमैन' की रिलीज डेट 25 जनवरी से आगे बढ़ाते हुए 9 फरवरी कर दी। यानी अक्षय ने अपनी फिल्‍म की रिलीज के लिए चुनी गई स्‍पेशल डेट 'पद्मावत' के लिए छोड़ दी थी। लेकिन अब 15 अगस्‍त को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत अक्षय की इस 'गोल्‍ड' ने कमाई के मामले में भी गोल्‍ड मैडल पा लिया है।

bollywood,Akshay Kumar,gold,gold first day collection,gold box office collection,padmavati

ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि इस साल रिलीज हुई फिल्‍मों में पहले दिन की सबसे ज्‍यादा ओपनिंग पाने वाली फिल्‍मों में पहले नंबर पर 'संजू' (34.75 करोड़ रुपये), फिर 'रेस 3' (29.17 करोड़ रुपये), 'गोल्‍ड' (25.25 करोड़ रुपये), 'बागी 2' (25.10 करोड़ रुपये) और जॉन अब्राहम की रिलीज हुई फिल्‍म 'सज्‍यमेव जयते' भी 20.52 करोड़ की ओपनिंग के साथ इस लिस्‍ट में शामिल हो गई है। जबकि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्‍टारर 19 करोड़ की पहले दिन की कमाई के साथ अब टॉप 5 से बाहर हो गई है।

बता दें कि फिल्म 'गोल्‍ड' की कहानी में 1948 में पहली बार भारत एक आजाद देश के तौर पर ओलंपिक्‍स में हिस्सा ले रहा था। भारत ने अंग्रेज़ों को उन्हीं की जमीन पर हॉकी में मात दी थी। लेकिन भारत इस जीत को भूल गया। अक्षय कुमार की फिल्म में 70 साल पहले की उसी जीत को याद करने की कोशिश की गई है। रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मिलाप मिलन जावेरी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ ने भी दस्तख दी है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रर्दशन किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी जैसे बेहतरीन कलाकार है।

बात करें ‘गोल्ड’ की तो टीवी के दर्शकों के लिए भी ये फिल्म बेहद ही खास है क्योंकि लोगों की चहेती अदाकारा मौनी रॉय ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल अदा किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मौनी रॉय के अलावा विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल और अमित साध जैसे मंझे हुए कलाकार है।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल