न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2019: ‘अगस्त’ में होगा महासंग्राम, किसकी होगी जीत यही ज्वलंत प्रश्न

वक्त आगे सरक गया लेकिन बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के टकराव का सिलसिला नहीं बदला। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कई बडे सितारे आपस में संग्राम करते दिखेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 3:38:57

2019: ‘अगस्त’ में होगा महासंग्राम, किसकी होगी जीत यही ज्वलंत प्रश्न

वक्त आगे सरक गया लेकिन बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के टकराव का सिलसिला नहीं बदला। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कई बडे सितारे आपस में संग्राम करते दिखेंगे। 15 अगस्त 2019 को इस साल का सबसे बड़ा संग्राम होने वाला है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जो अपनी घोषणाओं के वक्त से ही चर्चाओं में हैं और जिनको लेकर दर्शक संजीदा नजर आ रहा है। हालांकि पहले यह संग्राम बॉलीवुड के अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के मध्य होता दिख रहा था लेकिन अचानक से इस संग्राम में बाहुबली सीरीज से लोकप्रिय हुए दक्षिण भारत के सुपर सितारे और भारत भर में लोकप्रिय हुए प्रभास भी कूद पडे हैं। इनके बीच में आ जाने से अब यह संग्राम महासंग्राम में बदल गया है।

bollywood,Akshay Kumar,mangal mission,prahbas,saaho,john abraham,batla house

अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ और जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ पहले से ही 15 अगस्त रिलीज होने जा रही थी, अब प्रभास भी टक्कर में कूद पडे हैं, जिनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘साहो’ स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित की जा रही है। 300 करोड के भारी-भरकम बजट में बनी ‘साहो’ वैसे तो तेलुगु फिल्म है, लेकिन हिंदी में भी इसे बडे पैमाने पर प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है।‘बाहुबली 2- द कन्क्लूजन’ के बाद प्रभास ‘साहो’ के जरिए ही पर्दे पर वापसी करेंगे, जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। ‘साहो’ का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। इस फिल्म हिन्दी फिल्मों के सितारे श्रद्धा कपूर, नील नितिल मुकेश, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

bollywood,Akshay Kumar,mangal mission,prahbas,saaho,john abraham,batla house

‘मिशन मंगल’ को आर बाल्की और अक्षय कुमार निर्मित कर रहे हैं, जो अक्षय के साथ ‘पैडमैन’ जैसी सफल सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन आर.बाल्की के सहायक रहे जगन शक्ति कर रहे हैं। फिल्म ‘मंगल यान’ को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के पहले मिशन पर बेस्ड है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी।

वहीं, जॉन की ‘बाटला हाउस’ दिल्ली के बाटला हाउस में 19 सितम्बर 2008 को हुए एक विवादित एकाउंटर पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण जॉन भूषण कुमार और निखिल आडवाणी के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म रितेश शाह ने लिखी है, जबकि निर्देशन निखिल आडवाणी का ही है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और नेपाल में चल रही है। फिल्म में मृणाल ठाकुर जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम