न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुराग को इंतजार ‘इमली’ का, नहीं बना रहे ‘लाइफ इन मेट्रो’ का सीक्वल

दर्शकों को मर्डर, गैंगस्टर, लाइफ इन मेट्रो, बर्फी और जग्गा जासूस जैसी फिल्में देने वाले निर्देशक अनुराग बसु इन दिनों अपनी अगली फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 23 Dec 2018 4:00:46

अनुराग को इंतजार ‘इमली’ का, नहीं बना रहे ‘लाइफ इन मेट्रो’ का सीक्वल

दर्शकों को मर्डर, गैंगस्टर, लाइफ इन मेट्रो, बर्फी और जग्गा जासूस जैसी फिल्में देने वाले निर्देशक अनुराग बसु इन दिनों अपनी अगली फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। इस वक्त एक साथ तीन फिल्मों पर काम कर रहे अनुराग बसु का कहना है कि वे इन दिनों एक ऐसी फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसमें अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह उनकी वर्ष 2007 में आई लाइफ इन मेट्रो का सीक्वल है। अनुराग इस बात से पूरी तरह से इंकार करते हैं उनका कहना है कि यह एक अलग जॉनर की फिल्म है जिसमें कई कहानियाँ शामिल हैं। एक नई कहानी लाने के लिए तैयार अनुराग बसु को फिल्म का शीर्षक और प्रदर्शन तिथि की घोषणा करनी बाकी है। कहा जा रहा है कि यह तब होगा जब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। कुछ माह पूर्व अभिषेक बच्चन के कुछ फोटोज इस फिल्म की शूटिंग के समय के मीडिया में आए थे। तब भी यही कहा गया था कि अनुराग बसु निर्देशित इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है।

bollywood,anurag basu,romantic drama imli,imli movie

इसके अतिरिक्त अनुराग बसु अपनी दूसरी फिल्म शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। ‘इमली’ के नाम से बनने वाली इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, वे इसमें महिला गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगी। उम्मीद की जा रही है कि उनकी यह फिल्म आगामी वर्ष शुरू होगी और इसी वर्ष प्रदर्शित हो जाएगी। कंगना अभी अपनी मणिकर्णिका के प्रमोशन और मेंटल है क्या के साथ अश्विनी अय्यर तिवारी की पंगा में व्यस्त हैं।

इन दो फिल्मों के अतिरिक्त अनुराग बसु किशोर कुमार की जिन्दगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा लॉक हो चुकी है लेकिन अभी तक वे इस फिल्म के लिए किरदारों का चयन नहीं कर पाए हैं। लगभग डेढ वर्ष पूर्व इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर के नाम के चर्चे हुए थे लेकिन बाद में यह चर्चाएं बंद हो गई। कहा जा रहा था कि अनुराग बसु इस फिल्म को रणबीर कपूर के साथ मिलकर बनाएंगे जिसमें रणबीर निर्माण के साथ-साथ अभिनय भी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम