न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजपुरी फिल्म ‘कुली नम्बर 1’ का ट्रेलर हुआ वायरल, समझ नहीं आया नाम

क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा का अपना एक अलग मुकाम है। भोजपुरी भाषा में बनी फिल्में अब हर कार्य क्षेत्र में विकसित होती जा रही हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 1:48:48

भोजपुरी फिल्म ‘कुली नम्बर 1’ का ट्रेलर हुआ वायरल, समझ नहीं आया नाम

क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा का अपना एक अलग मुकाम है। भोजपुरी भाषा में बनी फिल्में अब हर कार्य क्षेत्र में विकसित होती जा रही हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के वर्तमान सुपर सितारे खेसारीलाल सर्वाधिक चर्चित सितारों में शामिल हैं। इनकी फिल्मों को वही लोकप्रियता मिल रही है जिस तरह से हिन्दी भाषी क्षेत्रों में सलमान खान की फिल्मों को मिलती हैं। हाल ही में खेसारीलाल यादव की अगली फिल्म ‘कुली नम्बर 1’ का ट्रेलर जारी किया गया था, जो अब पूरी तरह से वायरल हो चुका है। 4.20 मिनट के टे्रलर को देखने के बाद यह समझ में नहीं आता है कि फिल्म निर्देशक ने इसका नाम ‘कुली नं. 1’ क्यों रखा है। दो दिन पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इसका पोस्टर व टीजर जारी किया गया था।

bhojpuri movies,khesari lal yadav,kajal raghwani,coolie no 1,coolie no 1 trailer released

प्रकृति फिल्म्स प्रस्तुत ‘कुली नंबर 1’ का ट्रेलर जबरदस्त है, जिसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के साथ अन्य कलाकार भी जबरदस्त एक्शन में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सुरेंद्र प्रसाद ने किया है और लालबाबू पंडित ने इसे निर्देशित किया है। यूट्यूब पर 9 मार्च को रिलीज किए गए इस ट्रेलर को अब तक 16,44,917 बार देखा जा चुका है। इससे पहले फिल्म का फस्र्ट लुक महिला दिवस के अवसर पर जारी किया गया था, जहां काजल राघवानी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि यह मेरे लिए फक्र की बात है कि आज हम महिलाओं के लिए विशेष दिन है। इस दिन मेरी फिल्म की एक झलक दर्शकों के सामने है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। जहां तक फिल्म की बात है तो इसमें मेरा किरदार काफी स्ट्रांग है। फिल्म की कहानी में महिलाओं का सम्मान भी खूब किया गया है। वहीं, खेसारीलाल यादव ने भी महिलाओं की सम्मान करने की बात कही और कहा कि हमारी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ महिलाओं के लिए खास है, क्योंकि फिल्म पूरी तरह से सामाजिक और पारिवारिक है। इसलिए भोजपुरी के तमाम दर्शकों से, खासकर महिलाओं से अपील है कि जब भी मेरी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ रिलीज हो, वे देखने सिनेमाघरों में जरूर जाएं।

गौरतलब है कि फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा पूजा गांगुली, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, किरण यादव, महेश आचार्या,सीपी भट्ट,मनोज सिंह, बलराम पांडेय, बिना पांडेय आदि है. फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित, निर्माता सुरेंदर प्रसाद, छायांकन एन.सर्वांनान,डांस मास्टर कानू मुखर्जी रिक्की गुप्ता, संगीत आजाद -श्याम, गीत प्यारे लाल यादव आजाद श्याम, लेखक मनोज के. कुशवाहा, प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। फिल्म के संवाद ताली बजाऊँ हैं इसकी झलक ट्रेलर में नजर आती है। साथ ही गीत संगीत में कुछ ऐसे गीत हैं जो निश्चित तौर पर लोकप्रियता की कसौटी पर खरे उतरेंगे। बात करें अभिनय की तो भावनात्मक दृश्यों में खेसारीलाल के चेहरे पर आए भाव कुछ कमजोर नजर आते हैं वहीं एक्शन दृश्यों में उनकी प्रस्तुति जबरदस्त है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स