न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मार्वल स्टूडियो की फिल्म में हो सकता है बप्पी लाहिड़ी का गीत

दिग्गज गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का एक गीत मार्वल स्टूडियो अपनी फिल्म का हिस्सा बना सकता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 11:33:10

मार्वल स्टूडियो की फिल्म में हो सकता है बप्पी लाहिड़ी का गीत

दिग्गज गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का एक गीत मार्वल स्टूडियो अपनी फिल्म का हिस्सा बना सकता है। बप्पी ने बताया कि अगली फिल्म के लिए मार्वल स्टूडियो के साथ उनकी बातचीत चल रही है। वहीं, इससे पहले भी बप्पी का लोकप्रिय गीत ‘झूम झूम झूम बाबा’ 2017 की अमेरिकी फिल्म ‘गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी 2’ की हिंदी भाषा की प्रोमोशनल क्लिप का हिस्सा बन चुका है।
बप्पी ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, ‘मैं इस समय मार्वल स्टूडियो के साथ बातचीत कर रहा हूं। उन्होंने मेरे गीत ‘झूम झूम झूम बाबा’ का इस्तेमाल किया था। ‘गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी 2’ के नायक क्रिस प्रैट को वास्तव में यह गीत पसंद आया था। तो शायद उनकी अगली फिल्म में एक गीत (मेरे द्वारा) का इस्तेमाल किया जाएगा। मैं अप्रैल में हॉलीवुड जाऊंगा।’

बप्पी हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘लेडीज स्पेशल’ में एक कैमियो करते नजर आए थे। वह कहते हैं, मैंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘कलाकार’ भी शामिल है। मैंने इंडियन आइडल किया था, लेकिन यह ‘लेडीज स्पेशल’ के जरिए मैंने पहली बार टीवी शो में काम किया है। यह आज की कहानी है, एक ट्रेन से यात्रा करने वाली और अपनी यात्रा के दौरान दोस्त बनाने वाली महिलाओं की। शो में उन्होंने एक संगीतकार का किरदार निभाया है जो नई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है।बप्पी कहते हैं, ‘वास्तविक जीवन में भी मैंने हमेशा नए गायकों को प्रोत्साहित किया है। मैंने उषा उत्थुप और अलीशा चिनॉय सहित कई गायिकों को मंच उपलब्ध कराया था। इसलिए, मेरा किरदार उसी तरह है जैसे मैं वास्तविक जीवन में हूं।’ लगभग 50 साल लंबे करियर में वह फिल्म निर्देशक भी रहे हैं। उन्होंने ‘वी आर वन’ नामक एक वृत्तचित्र बनाया है और अब वह एक संगीतमय फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘इस साल मैं एक फिल्म ‘एक अधूरा संगीत’ का निर्देशन कर रहा हूं।’

अपने ऊपर बायोपिक के सवाल पर उन्होंने कहा, हां, बहुत सारे लोग मेरे जीवन पर फिल्म बनाने के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन मैंने कुछ भी फाइनल नहीं किया है। बायोपिक इस साल तक शुरू होनी चाहिए। रणवीर सिंह इसमें मेरा युवा किरदार निभा सकते हैं।

(इनपुट आईएएनएस से साभार)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स