न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2017: अन्तिम बड़ी ओपनिंग, अन्तिम 200 करोड़ी फिल्म, सितारे सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर

अब बॉक्स ऑफिस की निगाहें सलमान खान की बहुचर्चित और विवादरहित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' पर टिकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Dec 2017 11:59:30

2017: अन्तिम बड़ी ओपनिंग, अन्तिम 200 करोड़ी फिल्म, सितारे सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर

वर्ष 2017 बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए निराशाजनक रहा। हालांकि निर्देशक नितेश तिवारी की 'दंगल' और निर्देशक एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड का कारोबार करके विश्व भर में भारतीय सिनेमा का परचम फहराने में सफलता प्राप्त की। यह दोनों फिल्में अपवाद स्वरूप रही। इस वर्ष अब तक कुल 9 ऐसी फिल्में आई हैं जिन्होंने 100 करोडी क्लब में स्वयं को शामिल करवाया है और एक फिल्म 'गोलमाल अगेन' आई जिसने सबसे तेजी से 100 करोड कमाने के साथ ही स्वयं को 200 करोडी क्लब में शामिल करवाया।

अब बॉक्स ऑफिस की निगाहें सलमान खान की बहुचर्चित और विवादरहित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' पर टिकी हैं। इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह न सिर्फ अपने पहले वीकेंड में 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी बल्कि प्रथम सप्ताह में ही यह 200 करोड के क्लब में शामिल होने के साथ ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी।

tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,ali abbas zafar,box office collection,bollywood,bollywood news,bollywood gossips,hindi news

हालांकि सलमान खान की पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर वो चमत्कार नहीं दिखा सकी, जिसे लेकर निर्माता निर्देशक आश्वस्त नजर आ रहे थे। अपने प्रथम वीकेंड में 64 करोड का कारोबार करने के साथ ही ट्यूबलाइट ने स्वयं को 100 करोडी क्लब में शामिल करवाया। फिर भी इसे असफल करार दिया गया, क्योंकि यह सलमान खान की फिल्म थी, जिसने कम से कम 200 करोड की उम्मीद तो की जा रही थी। वैसे 'ट्यूबलाइट' की असफलता ठीक उसी तरह से है जिस तरह से शाहरुख खान की 'दिलवाले' असफल हुई थी। हालांकि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, फिर भी यह असफल मानी गई क्योंकि यह शाहरुख खान की फिल्म थी।

tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,ali abbas zafar,box office collection,bollywood,bollywood news,bollywood gossips,hindi news

'टाइगर जिंदा है' का निर्माण आदित्य चोपड़ा और लेखन निर्देशन अली अब्बास जफर का है। मूल रूप से यह वर्ष 2012 में आई सलमान खान कैटरीना कैफ स्टारर कबीर खान के निर्देशन में बनी 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। यह फिल्म आगामी 22 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। इसे 4 दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा, जिसके चलते यह 200 करोड का कारोबार करने में कामयाब होगी। 'एक था टाइगर' ने बॉक्स ऑफिस पर 198 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब