Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 नेचुरल फेसपैक देंगे चहरे को निखार, होगा हर समस्या का निपटारा

आज हम आपके लिए कुछ नेचुरल फेसपैक लेकर आए हैं जो चहरे को निखार दे और चहरे की हर समस्या से छुटकारा दिलाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Apr 2019 7:59:37

ये 5 नेचुरल फेसपैक देंगे चहरे को निखार, होगा हर समस्या का निपटारा

गर्मियों के दिनों की शुरुआत हो चुकी हैं और इस समय में सबसे ज्यादा परेशानी आती है खुद को खूबसूरत दिखाने में क्योंकि गर्मियों के दिनों में चहरे से जुड़ी कई समस्याएँ उत्पन्न होती है। ऐसे में जरूरत होती है कुछ ऐसे तरीकों को आजमाने की जो आपके खूबसूरत चेहरे की ख्वाहिश को पूरा करें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ नेचुरल फेसपैक लेकर आए हैं जो चहरे को निखार दे और चहरे की हर समस्या से छुटकारा दिलाए। तो आइये जानते हैं इन नेचुरल फेसपैक के बारे में।

* कालापन दूर करने के लिए आलू पैक

एक आलू को पीसकर उसमें दही मिला लें। इस पैक को चेहरे, गर्दन और अलग-अलग भागों पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। अगर तेज धूप के कारण त्वचा काली पड़ गई हो तो भी इस पैक को लगाने से फायदा मिलेगा।
beauty tips,beauty tips in hindi,natural face pack,homemade face pack,beautiful face * स्किन टाइटनिंग के लिए चावल पैक

चावल का आटा, ढीली पड़ चुकी त्वचा में कसावट लाने का काम करता है। चावल के आटे में कुछ मात्रा दूध की मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ताजे पानी से धो ले। ऐसा करने से रिंकल्स व डेड सेल्स दूर हो जाएंगे और त्वचा में कसावट आएगी।

* स्किन हाइड्रेटेड के लिए खीरा पैक

जहां गर्मियों में खीरा खाने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती हैं वहीं इसका फेस पैक स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसके लिए खीरे को छीलकर उसे मेश करें। फिर इसमें 1 चम्मच चीनी मिक्स करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फेसवॉश से चेहरे धोककर इस पैक को 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें। इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पैक का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेट व नमीयुक्त रखेगा। beauty tips,beauty tips in hindi,natural face pack,homemade face pack,beautiful face * ऑयली स्किन के लिए टमाटर पैक

गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या आम देखने को मिलती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर से बना फेस पैक लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए टमाटर के पल्प और शहद को मिक्स करके चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ताजे पानी से चेहरे को साफ करें। नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल ना सिर्फ स्किन को ऑयल फ्री बनाएगा बल्कि इससे पिंपल्स व मुहांसे जैसी समस्याएं भी दूर होंगी।

* झुर्रियों के लिए दही पैक

इस ब्‍यूटी पैक की मदद से आप अपने चेहरे पर पड़ने वाली झाइयों को तो दूर कर ही सकती हैं साथ में स्‍किन पर पड़ने वाली झुर्रियां भी दूर होंगी। इसे बनाने के लिए 1 टीस्‍पून दही व 1 चुटकी हल्‍दी को अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 10 मिनट लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे कुछ समय में ही आपकी झुर्रियां व झाइयों की समस्या दूर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology