न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में सेहत के साथ-साथ नाखूनों का भी रखे ध्यान, काम आएंगे ये टिप्स

सर्दियों में स्किन के साथ ही नाखून भी ड्राइनेस का शिकार होते हैं। हाथों पर बार-बार लगता पानी और साबुन उन्हें रफ बनाने के साथ ही कमजोर भी बना देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Dec 2018 2:54:42

सर्दियों में सेहत के साथ-साथ नाखूनों का भी रखे ध्यान, काम आएंगे ये टिप्स

सर्दियों का मौसम आते ही हम लोग अपनी त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते है लेकिन यह भूल जाते हैं कि ठंड में न सिर्फ स्किन और फेस बल्कि नाखूनों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। सर्दियों में स्किन के साथ ही नाखून भी ड्राइनेस का शिकार होते हैं। हाथों पर बार-बार लगता पानी और साबुन उन्हें रफ बनाने के साथ ही कमजोर भी बना देते हैं। ऐसे में नाखून कई बार टूट जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए सर्दियों में आप अपने नाखूनों का इन टिप्स की मदद से ख्याल रख सकते हैं. नाखूनों को सही आकार देने के लिए महिलायें मैनीक्‍योर कराती हैं, लेकिन इसके अलावा भी नाखूनों का घर पर ध्‍यान रखना जरूरी है। खानपान का असर भी नाखूनों पर पड़ता है, क्‍योंकि नाखून भले ही बेजान होते हैं वे कैल्सियम और प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए ऐसे आहार का सेवन कीजिए, जिसमें ये तत्‍व मौजूद हों।

डायट का रखें ध्यान

अपनी डेली डायट में प्रोटीन की उचित मात्रा का जरूर ध्यान रखें। इसके लिए आप मीट, दाल, अंडे, दूध और बीन्स खा सकती हैं। विटामिन बी भी नाखून को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में ऐसे फूड आइटम्स को चुनें जिनमें आपको यह विटामिन मिले।

nails care tips,nails care,simple nails care tips,winter nails care tips,beauty,simple beauty tips,winter season beauty tips

मॉइस्चराइजर लगाएं

मॉइश्‍चराइजर का प्रयोग केवल त्‍वचा के लिए ही न करें, बल्कि इसे नाखूनों पर भी लगायें। ठंड के मौसम में इस बात का विशेष ध्‍यान रखें। जितनी बार हाथ धोएं उतनी बार मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। नाखूनों और कोनों पर कोल्ड क्रीम से मसाज करे और लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर गीली रुई से अपने हाथ पोंछ लें।

छोटे नाखून रखें

अगर आप सुंदर और अच्छे नाखून चाहती हैं तो उन्हे नियमित रूप से काटती रहें। काटते समय ध्यान रखें कि उनका मूल आकार नष्ट न होने पाये। यानी नाखून अगर चौकोर आकार के हैं तो उनको नुकीला और अगर नाखून नुकीले हैं तो उनको चौकोर न बनाएं, बल्कि उनको मूल रूप में ही रहने दीजिए।

nails care tips,nails care,simple nails care tips,winter nails care tips,beauty,simple beauty tips,winter season beauty tips

गर्म पानी

ठंड में नल से भी ठंडा पानी आता है। हर बार गर्म पानी से हाथ धोना संभव नहीं होता। बार-बार ठंडे पानी के संपर्क में आने पर नाखूनों को नुकसान होता है। सप्ताह में एक बार नाखून को गर्म पानी में डूबाएं, जिससे वह सॉफ्ट हो सकें। इसके बाद ऑइल लगाएं और उसे सूखने दें। आप चाहे तो सर्दियों में इस प्रक्रिया को रोज भी कर सकती हैं।

नाखूनों की मसाज करें

सिर्फ चेहरे का ही मसाज नहीं होता है, बल्कि नाखूनों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए नाखूनों की मसाज बहुत जरूरी है। नाखूनों के आसपास की जगह यानी क्यूटिकल्स को हमेशा साफ रखें और समय समय पर उन्हें काटती रहें। नारियल और अरंडी के तेल से नाखूनों की मसाज करती रहें, इससे नाखून चमकदार और मजबूत होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह