न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फटी एडियाँ घटा रही है आपके पैरों की ख़ूबसूरती, ले इन घरेलू नुस्खों की मदद

इस परेशानी से निपटने के लिए बाजार में अनेक क्रीम और दवाइया मिलती है पर आप आसान घरेलू तरीके अपना सकते है जो सरल और लाभदायक होते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 6:18:34

फटी एडियाँ घटा रही है आपके पैरों की ख़ूबसूरती, ले इन घरेलू नुस्खों की मदद

अगर पैरों की देखभाल अच्छे तरीके से न किया जाए तो पैर फट जाते हैं। नंगे पैर चलने के कारण या फिर खून की कमी से पैर फटते हैं। अगर आप पैरों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो एड़ियां फट जाती हैं और उनमें दरारे आ जाती हैं। एड़ियों का फटना एक आम परेशानी है। कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से एड़ियों का फटना एक दर्दनाक बीमारी बन गयी है। समय पर सही कदम उठाना एड़ियों को और ज़्यादा फटने एवं खून निकलने और तेज़ दर्द जैसी पीड़ाओं से रोक सकता है। इस परेशानी से निपटने के लिए बाजार में अनेक क्रीम और दवाइया मिलती है पर आप आसान घरेलू तरीके अपना सकते है जो सरल और लाभदायक होते है।

* भारतीय लाइलैक

इसे नीम की पत्तियों के रूप में भी जाना जाता है और इसमें फंगीसाइडल तत्व होते हैं जो कि फटी एड़ियों पर काफी असरदार साबित होते हैं। नीम की पत्तियों और हल्दी का पेस्ट बनाएं और इसे फटी एड़ियों पर लगाएं 1 घंटे तक रखकर गरम पानी से धो दें।

* त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण को खाने के तेल में तलकर मलहम जैसा गाढ़ा कर लीजिए। रात में सोते वक्त इस पेस्ट को फटे पैरों पर लगा लीजिए। कुछ दिनों तक इस लेप को लगाने से फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी और पैर कोमल होंगे।

cracked heels,home remedies,home remedies for cracked heels,beauty tips,skin care tips

* वनस्पति तेल

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए कई वनस्पति तेल काफी फायदेमंद होते हैं। जैतून का तेल, तिल का तेल, नारियल का तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इनका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें।

* शहद का प्रयोग

शहद बहुत से रोगो से लड़ने की दवा है। फटी एड़ियो के लिए शहद बहुत अच्छा माना जाता है। आधा कप शहद में पानी मिलाकर करीब 20 मिनट तक उसमे अपनी पैरो की एड़ियो को डुबोकर रखे। 20 मिनट बाद पैरो को निकल ले और साफ तोलिये से पोछ ले। पैरो की ऐड़िया कोमल हो जाएंगी।

* नींबू

नींबू उस रूखी त्वचा को कोमल करने में सक्षम है जिसकी वजह से एड़ियां फटती हैं। आप फटी एड़ियों में सीधे ही नींबू का रस लगा सकते हैं या फिर गरम पानी में नींबू का रस मिलाकर उस पानी में 15 मिनट तक पैर डुबोये रखें। इसके बाद पैरों को पुमिस स्टोन और साबुन से साफ़ कर लें।

* देशी घी और नमक

देशी घी और नमक से भी फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद मिलती है। देशी घी में थोड़ा नमक मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को फटी एड़ियों पर लगाएं। इस मिश्रण को लगने से जल्दी ही फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं और पैरों की त्वचा भी कोमल बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, सड़क से नीचे गिरी निजी बस; 7 की मौत, 11 घायल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, सड़क से नीचे गिरी निजी बस; 7 की मौत, 11 घायल
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
टीनएज गर्ल्स घर पर बनाएं दूध-चीनी का फेस पैक, डेड स्किन और अनचाहे बाल हटाने में मिलेगी मदद
टीनएज गर्ल्स घर पर बनाएं दूध-चीनी का फेस पैक, डेड स्किन और अनचाहे बाल हटाने में मिलेगी मदद
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश