न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन स्पेशल : आखिर क्यों नहीं चढ़ाया जाता शिवजी को शंख से जल

आज हम आपको इसके पीछे की पौराणिक कथा के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों शिवजी को शंख से जल नहीं चढ़ाया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 9:51:33

सावन स्पेशल : आखिर क्यों नहीं चढ़ाया जाता शिवजी को शंख से जल

सावन का महीना जारी हैं और और आज सावन का दूसरा सोमवार हैं। भक्तगण शिव को प्रसन्न करने के लिए दूध, जल और कई अन्य चीजों से अभिषेक कर शिव को प्रसन्न करते हैं। अभिषेक के दौरान विभिन्न प्रकार के पात्रों का उपयोग किया जाता हैं। विष्णु के अभिषेक में तो शंख का इस्तेमाल लाभकारी माना गया हैं। लेकिन भगवान शिव को शंख से जल चढ़ाना वर्जित हैं और वे इससे नाराज हो सकते हैं। आज हम आपको इसके पीछे की पौराणिक कथा के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों शिवजी को शंख से जल नहीं चढ़ाया जाता हैं।

शिवपुराण के अनुसार शंखचूड नाम का एक महापराक्रमी दैत्य था। शंखचूड दैत्यराम दंभ का पुत्र था। दैत्यराज दंभ की कोई संतान नहीं थी तब उसने संतान प्राप्ति के ल‍िए भगवान विष्णु की कठिन तपस्या की। तप से प्रसन्न होकर विष्णु प्रकट हुए। उन्‍होंने दंभ से वर मांगने के लिए कहा तब दंभ ने तीनों लोकों के लिए अजेय महापराक्रमी पुत्र का वर मांगा। श्रीहरि तथास्‍तु कहकर अंतर्धान हो गए। इसके बाद दंभ के यहां एक पुत्र का जन्म हुआ जिसका नाम शंखचूड़ पड़ा। शंखचुड ने पुष्कर में ब्रह्माजी को प्रसन्‍न करने के ल‍िए घोर तप क‍िया। तप से प्रसन्‍न होकर ब्रह्मदेव ने वर मांगने के लिए कहा। तब शंखचूड ने वर मांगा कि वो देवताओं के लिए अजेय हो जाए। ब्रह्माजी ने तथास्तु बोला और उसे श्रीकृष्णकवच दिया।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,lord shiva,shiva and conch shell

शंखचूड़ की तपस्‍या से प्रसन्‍न होकर वर देने के बाद ब्रह्मा ने शंखचूड को धर्मध्वज की कन्या तुलसी से विवाह करने की आज्ञा दी। फिर वे अंतर्धान हो गए। ब्रह्मा की आज्ञा से तुलसी और शंखचूड का विवाह हुआ। वरदान के मद में चूर दैत्यराज शंखचूड ने तीनों लोकों पर अपना स्वामित्व स्थापित कर लिया। देवताओं ने त्रस्त होकर श्रीहर‍ि से मदद मांगी। लेक‍िन उन्होंने खुद दंभ को ऐसे पुत्र का वरदान दिया था। इसलिए उन्‍होंने भोलेशंकर से प्रार्थना की। तब शिव ने देवताओं के दुख दूर करने का निश्चय किया और वे चल दिए। परंतु श्रीकृष्ण कवच और तुलसी के पतिव्रत धर्म की वजह से शिवजी भी उसका वध करने में सफल नहीं हो पा रहे थे।

तब विष्णु ने ब्राह्मण रूप धारण करके दैत्यराज से उसका श्रीकृष्णकवच दान में ले लिया। इसके बाद शंखचूड़ का रूप धारण कर तुलसी के शील का हरण कर लिया। अब शिव ने शंखचूड़ को अपने त्रिशुल से भस्म कर दिया। कहा जाता है उसकी हड्डियों से शंख का जन्म हुआ। क्‍योंक‍ि शंखचूड़ विष्णु भक्त था इसलिए माता लक्ष्मी और श्रीहर‍ि को शंख का जल अत्‍यंत प्रिय है और सभी देवताओं को शंख से जल चढ़ाने का विधान है। लेक‍िन शिव ने उसका वध किया था तो शंख का जल शिव पूजा में न‍िषेध हो गया। यही वजह है क‍ि भोलेशंकर को शंख से जल नहीं चढ़ाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?