न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं ये वास्तुदोष तो नहीं ला रहे आपके जीवन में पैसों की किल्लत

आज इस कड़ी में हम आपको उन वास्तुदोष के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 10:26:01

कहीं ये वास्तुदोष तो नहीं ला रहे आपके जीवन में पैसों की किल्लत

हर कोई चाहता हैं कि उसके जीवन में धन-समृद्धि हमेशा बनी रहे और कभी भी पैसों की कमी का सामना ना करना पड़े। लेकिन कई बार हालात ऐसे बनते हैं कि अकारण ही पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता हैं। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष भी हो सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन वास्तुदोष के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं।

पैरों की सफाई

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार साफ-सफाई पर‍ विशेष ध्‍यान देने की जरूरत होती है। मान्‍यता है जितनी सफाई रखी जाए देवी लक्ष्‍मी उतनी ही मेहरबान होती हैं। लेकिन यह केवल घर या फिर कपड़ों की नहीं बल्कि पैरों की भी होनी चाहिए। कहते हैं कि पैर जितने साफ रखें जाएं, किस्‍मत उतनी ही अच्‍छी होती है। लेकिन अधिकतर लोग अपने चेहरे का तो ख्‍याल रखते हैं लेकिन पैरों पर ध्‍यान नहीं जाता। वास्‍तु के मुताबिक अगर किसी के पैर गंदे होते हैं तो उसके मान-सम्‍मान में कमी होती है। मानसिक तनाव भी बढ़ता है। समस्‍याएं भी एक-एक करके लगी ही रहती हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu defects,shortage of money,money in your life

श्रीगणेश की मूर्ति

वास्‍तुशास्‍त्र कहता है क‍ि अगर घर में श्रीगणेश की मूर्ति रखी जाए तो व्‍यक्ति को कभी धन हान‍ि नहीं होती। लेकिन कुछ लोग इसे गलत जगह रख देते हैं। इससे वास्‍तुदोष बढ़ता है और धनहानि होती है। मानस‍िक तनाव बढ़ता है। मान-सम्‍मान और वैभव की हान‍ि होती है। इसलिए जब भी घर या कार्यालय में श्रीगणेश की मूर्ति रखें तो ऐसे रखें क‍ि उनका मुंह अंदर की ओर होना चाहिए। इससे धन-वैभव में वृद्धि होती है।

पानी के बर्तन की द‍िशा

वास्‍तुशास्‍त्र कहता है क‍ि अगर आपके जीवन में धन-वैभव संबंधी हान‍ि हो रही हो तो घर में रखे पानी के बर्तन की द‍िशा जरूर चेक कर लें। वास्‍तु के अनुसार घड़ा-सुराही हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों का दुर्भाग्य खत्म होता है। साथ ही साथ धन-वैभव में भी वृद्धि होती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu defects,shortage of money,money in your life

अलमारी की दिशा

वास्‍तुशास्‍त्र कहता है क‍ि जिस भी अलमारी में धन रखते हैं उसे कभी भी उत्तर द‍िशा की दीवार के साथ लगाकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से उसका मुंह दक्षिण दिशा में खुलता है जो क‍ि धन हानि का योग बनाता है। इसलिए ध्‍यान रखें क‍ि जिस अलमारी में आप धन रखते हैं उसे पश्चिम की दीवार से लगाकर रखें। इस तरह उसका मुंह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा। इससे लक्ष्‍मी की कृपा होती है और व्‍यक्ति के जीवन में कभी भी तंगी नहीं आती।

किचन में तस्वीरें

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार कभी भी पानी से जुड़ा शो-पीस या तस्वीर किचन में नहीं लगाना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि किचन में पानी या किचन के काम में प्रयोग आने वाले पानी के अलावा जल संबंधी कोई भी वस्तु रखना शुभ नहीं होता। कहते हैं अगर क‍िचन में शोपीस या पानी की कोई तस्‍वीर रखी जाए। तो इससे घर के लोगों की सेहत और धन संबंधी समस्‍याएं बढ़ती जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका