न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथ की ये रेखाएं बताती हैं आपकी शादी और अफेयर के बारे में, आइये जानें

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह हथेली को देखकर आपकी शादी और अफेयर के बारे में पता लगाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 9:32:58

हाथ की ये रेखाएं बताती हैं आपकी शादी और अफेयर के बारे में, आइये जानें

हस्तरेखा ज्ञान का हमारे जीवन में विशेष महत्व रहता हैं जिसकी मदद से व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जाना जा सकता हैं। हथेली की रेखाएं व्यक्ति के विवाह योग के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। अक्सर कई लोगों के जीवन में देखा जाता हैं कि उनके प्रेम प्रसंग ज्यादा समय तक नहीं चल पाते हैं और विवाह के मुकाम तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह हथेली को देखकर आपकी शादी और अफेयर के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

कहां होती हैं ये रेखाएं

हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे का स्‍थान बुध पर्वत कहलाता है। इसी बुध पर्वत के आखिर में साइड की तरफ कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं। इन रेखाओं को ही विवाह रेखा कहा जाता है। यही रेखाएं आपके प्रेम संबंधों, रोमांस और वैवाहिक संबंधों के बारे में बताती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,marriage and affair

कितने प्रेम प्रसंग

आपके हाथ में ये विवाह रेखाएं जितनी संख्‍या में होते हैं, उतने ही अफेयर भी आपके होते हैं। मसलन अगर किसी के हाथ में ऐसी 3 रेखाएं हैं और उनमें से 2 छोटी और हल्‍की और तीसरी गहरी है तो इसका अर्थ है कि उस व्‍यक्ति के 2 अफेयर रहेंगे और उसके बाद शादी हो पाएगी। इन रेखाओं में जो सबसे साफ और स्‍पष्‍ट है वही विवाह रेखा कहलाती है।

अगर विवाह रेखा हो टूटी या कटी

अगर आपकी विवाह रेखा टूटी या फिर कटी हो तो आपकी शादी में बहुत सी परेशानियां आती हैं। पति-पत्‍नी के बीच अक्‍सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है और इनके जीवन में तनाव बना रहता है। ऐसी स्थिति में बात कई बार दूसरे विवाह तक पहुंच जाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,marriage and affair

नीचे की तरफ झुकी विवाह रेखा

यदि आपके हाथ में विवाह रेखा नीचे की तरफ अधिक झुकी होती है तो ऐसे लोग भले ही लव मैरिज भी करें तो भी इनके बीच में कई बार बात तलाक तक पहुंच जाती है। विवाह रेखा के आरंभ में हो 2 शाखाएं तो ऐसे लोगों की पार्टनर के साथ अक्‍सर अनबन रहती है। अगर किसी महिला के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में किसी प्रकार का द्वीप का चिह्न बना हो तो इसका अर्थ है कि उसके साथ किसी ने धोखे से विवाह किया है।

पुरुष के हाथ में 2 विवाह रेखा होना

अगर किसी पुरुष के बाएं हाथ में 2 विवाह रेखा और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो तो यह शुभ संकेत है। ऐसे पुरुषों को सुंदर, सुशील और समझदार पत्‍नी मिलती है। ऐसी पत्नियां अपने पति का भी बहुत ध्‍यान रखती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका