न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये फेंगशुई टिप्स लाएंगे आपके रिश्तों में मिठास, सुखमय होगा आपका जीवन

आज हम आपको बेडरूम से जुड़े फेंगशुई के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो शादीशुदा जिंदगी में खुशियां लाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 12:57:13

ये फेंगशुई टिप्स लाएंगे आपके रिश्तों में मिठास, सुखमय होगा आपका जीवन

हर कोई चाहता हैं कि उसका जीवन सुखमय व्यतीत हो और उसकी शादीशुदा जिंदगी बिना किसी व्यवधान के चलती रहे। लेकिन अक्सर रिश्तों में कई ऐसे पड़ाव आते हैं जब मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं और रिश्तों में खटास आने लगती हैं। ऐसे में आपकी मदद कर सकता हैं फेंगशुई जो सकारात्मकता का संचार कर आपके जीवन को सुखमय बनाने का काम करता हैं। आज हम आपको बेडरूम से जुड़े फेंगशुई के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो शादीशुदा जिंदगी में खुशियां लाने का काम करेंगे।

चीजों को सही जगह पर रखें

बेडरूम की किसी भी चीज को इधर-उधर बिखरने की जगह हमेशा चीजों को व्यवस्थित जगह पर रखें। बेडरूम का बिखरा सामान वैवाहिक जीवन में कलह-क्लेश डालने का काम करता है। ऐसे में रिश्तों में खटास व तनाव आता है।

fengshui tips,fengshui tips in hindi,feng shui for relationships,sweetness in relationship

बेडरूम में शीशा न रखें

बेडरूम में कभी भी शीशा या ड्रेसिंग टेबल नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, इसे रखने से पति-पत्नी को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।

पीले और लाल रंग का करें इस्तेमाल

लाल और पीला रंग सुख, समृद्धि का प्रतिक माना जाता है। ऐसे में बेडरूम इस रंग की ज्यादा चीजें इस्तेमाल करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है। इसके साथ ही जेब में लाल रंग का रूमाल रखने से भी सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही हर काम में तरक्की व सफलता मिलती है।

मेन गेट के सामने बेडरूम न हो

घर में इंट्री करते समय कभी भी सामने बेडरूम नहीं होना चाहिए। इससे घर के मुखिया को कोर्ट-कचहरी से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में घर के मेन गेट से अंदर जाते ही बीच में खाली जगह या फिर कोई जाली होनी चाहिए।

fengshui tips,fengshui tips in hindi,feng shui for relationships,sweetness in relationship

बेड के सामना कभी न लगाए घड़ी

फेंगशुई के अनुसार, बेड के ठीक सामने कभी भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में तनाव बढ़ता है। इसे हमेशा बेड के दाय या बाई ओर ही लगाना चाहिए।

हिंसक तस्वीरें लगाने से बचें

बेडरूम में कभी भी हिंसक जानवरों, युद्ध स्थल, दुख प्रकट करने वाले दृश्यों की कभी भी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर का माहौल निराशाजनक बनता है। इसके साथ ही देवी-देवताओं और पूर्वजों की भी तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, घर के बेडरूम में हमेशा मुस्कुराते हुए चेहरे या फिर बाल गोपाल कृष्णा की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में पूरे घर का माहौल खुशनुमा रहता है।

बेडरूम और वॉशरूम का दरवाजा आमने-सामने न हो

अगर आपके बेडरूम के साथ अटैच्ड वॉशरूम है तो इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि इनके दरवाजे कभी भी आमने- सामने न हो। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी बेडरूम में रखने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?