न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धन और सुख को नष्ट करते हैं दोपहर के समय किए गए ये 5 काम

दोपहर के दौरान भी कुछ काम ऐसे बताए गए हैं जो नहीं किए जाने चाहिए और आपके जीवन में धन और सुख को नष्ट करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Aug 2020 11:46:06

धन और सुख को नष्ट करते हैं दोपहर के समय किए गए ये 5 काम

आपने सुबह-शाम-रात को वर्जित काम के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दोपहर के दौरान भी कुछ काम ऐसे बताए गए हैं जो नहीं किए जाने चाहिए और आपके जीवन में धन और सुख को नष्ट करते हैं। इन कामों से सिर्फ मां लक्ष्मी ही नहीं बल्कि ग्रहों की भी नाराजगी का सामना करना पड़ता हैं। तो आइए जानते हैं शास्त्रों में ऐसे कौन से काम बताए गए हैं, जो दोपहर के समय नहीं करने चाहिए।

शुभ फलों में आती है कमी

शास्त्रों के अनुसार, दोपहर के समय सूर्य को जल नहीं देना चाहिए क्योंकि उस समय सूर्य अपने पूरे प्रभाव में होते हैं। जल देने से वह उसी तरह प्रभाव डालते हैं, जिस तरह जलती हुई लकड़ी पर कोई जल डाल दे। शास्त्रों में बताया है कि दोपहर के समय जल देने से आपके ऊपर सूर्य का शुभ प्रभाव कम पड़ता है। इससे सूर्य से मिलने वाले फलों में कमी आती है। इसमें रोग, धन संपत्ति, पैत्तक संपत्ति से जुड़े क्षेत्र के साथ-साथ सरकार से मिलने वाले लाभ में भी कमी आती है। इसलिए कहा जाता है सूर्योदय के समय ही जल देना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,prohibited work,destroy money and happiness

मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज

शास्त्रों में बताया गया है कि दिन के समय सोना बहुत गलत आदत है, इससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और लगातार हमारी उम्र घटती है। शास्त्रों में बताया गया है कि दोपहर में सोने से जीवन में वात दोष भी लगता है। क्योंकि ब्रह्मांड को शक्ति देने वाले सूर्य देवता इस समय जगते हैं तो हमारा सोना सही नहीं रहता है।

सूर्य से संबधित चीजों में आती है कमी

दोपहर के समय प्रणय संबंध बनाने के लिए शास्त्रों में मनाही है। सूर्य को ऊर्जा, पराक्रम, आत्मा, पिता, यश, सम्मान और राजा का कारक माना गया है। सूर्य को नारायण रूप भी माना गया है, जब वह मौजूद हैं और उस समय प्रणय संबंध बनाने से सूर्य नाराज होते हैं। इससे सूर्य से संबंधित चीजों में कमी आती है। इसलिए इन सब चीजों से बचना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,prohibited work,destroy money and happiness

फलदायी नहीं होती हनुमानजी की पूजा

दोपहर के समय हनुमानजी की भी पूजा नहीं करनी चाहिए। बताया जाता है कि हनुमानजी ने विभीषण से कहा था कि वह दोपहर के समय वह लंका में रहेंगे। दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक हनुमानजी लंका में रहते हैं। इसलिए दोपहर के समय उनकी पूजा करने से कोई फायदा नहीं होता है। हनुमानजी की पूजा दोपहर से पहले और बाद में ही फलदायी मानी जाती है।

शरीर में होने लगती है परेशानी

शास्त्रों में बताया गया है कि दोपहर के समय इमली और गुड़हल के पेड़ के नीचे नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। साथ ही घर का सकारात्मक माहौल भी खत्म होता है। आर्युवेद के मुताबिक, दोपहर के समय इन पेड़ों के नीचे जाने से शरीर में जकड़न पैदा हो जाती है। साथ ही शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नड्डा नहीं, कांग्रेस सांसद बने सरकार और वांगचुक के बीच सेतु; ऐसे खत्म हुआ 26 दिन का अनशन
नड्डा नहीं, कांग्रेस सांसद बने सरकार और वांगचुक के बीच सेतु; ऐसे खत्म हुआ 26 दिन का अनशन
नई पीढ़ी हर बात पर सवाल करती है, उनसे बातचीत करना वक्त की जरूरत: RSS प्रमुख मोहन भागवत
नई पीढ़ी हर बात पर सवाल करती है, उनसे बातचीत करना वक्त की जरूरत: RSS प्रमुख मोहन भागवत
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
जंतर-मंतर आंदोलन पर सख्ती, 18 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार और CJP की आज फिर होगी अहम बैठक, जानें आगे क्या होगा?
जंतर-मंतर आंदोलन पर सख्ती, 18 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार और CJP की आज फिर होगी अहम बैठक, जानें आगे क्या होगा?
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी,  CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम