न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri Special 2019: नवरात्रि पर कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त, सामग्री और महत्व

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 6 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं, जो 14 अप्रैल तक चलेंगे। वैसे तो नवरात्र वर्ष में 4 बार आते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 12:25:33

Navratri Special 2019: नवरात्रि पर कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त, सामग्री और महत्व

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 6 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं, जो 14 अप्रैल तक चलेंगे। वैसे तो नवरात्र वर्ष में 4 बार आते हैं। मगर 2 नवरात्र गुप्‍त होते हैं और बाकी के 2 नवरात्र में पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है। पहला शीत ऋतु की समाप्‍ति के बाद आरंभ होता है। यह चैत्र माह के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। दूसरा शारदीय नवरात्र कहलाता है, जो कि शीत ऋतु के शुरू होने पर आता है। चैत्र नवरात्र की की तैयारियां काफी पहले ही शुरू हो गई थीं। बाज़ार माता की चुनरियों और सामग्रियों से भरे पड़े हैं। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व के लिए मंदिर सज चुके हैं। इस पूजन में सबसे खास कलश स्थापना (Kalash Sthapna)।आइए जानते हैं क्‍या है कलश स्‍थापना के लिए शुभ मुहूर्त…

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

6 अप्रैल की सुबह 06:19 से 10:26 तक कलश की स्थापना करें।

कलश स्‍थापना की विधि

कलश स्‍थापना के जिए प्रतिपदा के दिन शुभ मुहूर्त से पहले उठकर प्रात: स्‍नान कर लें। एक रात पहले ही पूजा की सारी सामग्री एकत्र करके सोएं। स्‍नान के पश्‍चात आसन पर लाल रंग का एक वस्‍त्र बिछा लें। वस्‍त्र पर श्रीगणेश जी का स्‍मरण करते हुए थोड़े से चावल रखें। अब मिट्टी की बेदी बनाकर उस जौ बो दें और फिर उस पर जल से भरा मिट्टी या तांबे का कलश स्‍थापित करें। कलश पर रोली से स्‍वास्तिक या फिर ऊं बनाएं। कलश के मुख पर रक्षा सूत्र भी बांधा जाना चाहिए। कलश में कभी खाल जल नहीं साथ में सुपारी और सिक्‍का भी डालना चाहिए।

durga,maa durga,navratra mata,importance of kalash sthapana,navratri

कलश स्थापना के लिए सामग्री

मिट्टी का पात्र, लाल रंग का आसन, जौ, कलश के नीचे रखने के लिए मिट्टी, कलश, मौली, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, चावल, अशोका या आम के 5 पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, माता का श्रृंगार और फूलों की माला।

ऐसे करें कलश स्थापना

नवरात्रि के पहले दिन नहाकर मंदिर की सफाई करें या फिर जमीन पर माता की चौकी लगाएं। सबसे पहले भगवान गणेश जी का नाम लें। मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योत जलाएं और मिट्टी के पात्र में मिट्टी डालें। उसमें जौ के बीच डालें। कलश या लोटे पर मौली बांधें और उस पर स्वास्तिक बनाएं। लोटे (कलश) पर कुछ बूंद गंगाजल डालकर उसमें दूब, साबुत सुपारी, अक्षत और सवा रुपया डालें। अब लोटे (कलश) के ऊपर आम या अशोक 5 पत्ते लगाएं और नारियल को लाल चुनरी में लपेटकर रखें। अब इस कलश को जौ वाले मिट्टी के पात्र के बीचोबीच रख दें। अब माता के सामने व्रत का संकल्प लें।

जानिए क्यों की जाती है कलश स्थापना

कलश स्थापना को घट स्थापना भी कहा जाता है। मान्यता है कि कलश स्थापना मां दुर्गा का आह्वान है और शक्ति की इस देवी का नवरात्रि से पहले वंदना शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इससे देवी मां घरों में विराजमान रहकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?