न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें कैसे पूरी की जाती हैं अंतिम संस्कार की क्रिया और उसके पीछे के कारण

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंतिम संस्कार की क्रिया कैसे और क्यों की जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 9:00:36

जानें कैसे पूरी की जाती हैं अंतिम संस्कार की क्रिया और उसके पीछे के कारण

इस जीवन का परम सत्य हैं मृत्यु जो हर व्यक्ति को एक ना एक दिन आनी ही हैं। हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद शरीर को जलाया जाता हैं जिसे अंतिम संस्कार कहा जाता हैं। हिन्दू धर्म में अंतिम संस्कार क्रिया के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करते हुए शरीर को पंचतत्वों के हवाले कर दिया जाता है और आत्मा को परमात्मा से मिलने के लिए विदा किया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंतिम संस्कार की क्रिया कैसे और क्यों की जाती हैं।

अंतिम संस्कार में कपाल क्रिया

इसके लिए अंतिम संस्कार के नियमों में कुछ बातों का पालन किया जाता है। अंतिम संस्कार के दौरान जब शरीर को अग्नि के हवाले कर दिया जाता है तो शवदाह के मध्य में जिस शैय्या पर लिटाकर जव को श्मशान तक ले जाया गया होता है उसी शैय्या का एक बांस निकालकर उससे शव के सिर पर चोट किया जाता है जिसे कपाल क्रिया कहा जाता है। कहते हैं इससे सांसारिक मोह में फंसा जीव शरीर के बंधन से मुक्त हो जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,funeral,funeral procedure

अंतिम संस्कार के बाद यह क्रिया भी जरूरी

अंतिम संस्कार के अंत में जब परिवार के लोग श्मशान से लौटने लगते हैं तो सभी लोग पांच लकड़ी के टुकड़े 3 दाएं हाथ में और 2 बाएं हाथ में रखते हैं और शव दाह से उलटी दिशा में खड़े होकर सिर से ऊपर से लकड़ियों को पीछे की ओर फेंकते हैं और वापस घर लौट चलते हैं। इस क्रिया के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना होता है। ऐसी मान्यता है कि पांच लकड़ियों को फेंक कर मृत्यु को प्राप्त व्यक्ति की आत्मा से कहा जाता है कि अब तुम पंचतत्व में विलीन होकर इस संसार का मोह त्याग दो, अपने आगे के सफर के लिए तुम बढ़ जाओ हम सब ने तुम्हारा मोह त्याग दिया है।

शवदाह के बाद पीछे मुड़कर ना देखने की मान्यता

ऐसी मान्यता है कि शरीर छूट जाने पर भी जीवात्मा का अपने परिजनों से मोह समाप्त नहीं होता है और वह श्मशान में आए अपने परिजनों को देखकर दुखी और हर्षित होता रहता है। सांसारिक मोह से आत्मा की मुक्ति के लिए उसे यह अहसास दिलाया जाता है कि हम आपको भूल चुके हैं आपके प्रति हमारा मोह समाप्त हो चुका है और आप भी मोह को दूर कीजिए और अपने सफर पर आगे जाइए। कहते हैं कि पीछे मुड़कर देखने से आत्मा का मोह बना रहता है और वह परिजनों के पीछे हो लेता है।

अंत‍िम संस्‍कार से लौटकर छूते हैं इन 5 चीजों को

अंतिम संस्कार से लौटते समय लोगों को मार्ग बदलना होता है यानी जिस रास्ते शव ले जाते हैं उसी रास्ते से लौटना नहीं होता है। इसके अलावा जो लोग श्माशान गए होते हैं उन्हें वस्त्र सहित स्नान करना होता है। घर में प्रवेश से पहले अग्नि, जल, लोहा, पत्थर का स्पर्श करना होता है। इसके बाद मिर्च का टुकड़ा दांतों से दबाना होता है। कहीं-कहीं पवित्र होने के लिए घी भी लोग पीते हैं। मान्यता है कि इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?